Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

मुश्किल वक़्त में केजरीवाल का विश्वासपात्र साबित हुआ उनका अपना iPhone

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल सोमवार तिहाड़ की 2 नंबर जेल भेज दिया गया है. उधर उनका राजफाश करने में माथापच्ची कर रही ईडी को केजरीवाल के iPhone ने हैरान कर रखा है.

आईफोन इस्तेमाल करने वाले लोग समझते हैं कि यह फोन अपनी सिक्योरिटी को लेकर हमेशा से चर्चा में रहा है. अब यही सिक्योरिटी केजरीवाल के लिए भी प्लस प्वाइंट बन गई है, जिसने ईडी के पसीने छुड़ा दिए हैं.

बता दें कि ईडी केजरीवाल के आईफोन का डेटा एक्सेस करना चाहती है, जिससे केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत जुटाए जा सकें. लेकिन केजरीवाल का आईफोन ईडी की हर कोशिश को नाकाम कर दे रहा है.

कैसे काम करती है iPhone की सिक्योरिटी?
iPhone और iPad संभवतः उपलब्ध सबसे सुरक्षित पोर्टेबल डिवाइस हैं. iPhone के बायोमेट्रिक डेटा को निजी और सुरक्षित रखते हुए एप्पल टच और फेस आईडी को सक्षम बनाता है. साथ ही यह यूजर को लंबे और ज्यादा जटिल पासकोड और पासवर्ड की सुरक्षा प्रदान करता है और फोन के डेटा को अधिक से अधिक सिक्योर रखता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन