Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

केजरीवाल का दलित स्कालरशिप स्कैम!

दिलीप मंडल-

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार बहुत शरारती है। 2019 में उसने SC-ST स्टूडेंट्स को विदेश पढ़ने भेजने की स्कीम का विज्ञापन पूरे दिल्ली में छाप दिया। हर साल 100 स्कॉलरशिप देनी थी। 3 साल में 300 स्कॉलरशिप देनी थी। 3 साल में ये स्कॉलरशिप सिर्फ 3 छात्रों को मिली।

बहुत नॉटी हैं सर जी।

वैसे ये भारत की सबसे सस्ती फॉरेन स्कॉलरशिप है। सिर्फ 5 लाख रुपए मिलते हैं। लेकिन मिलेगी उन्हीं को जिनके परिवार की सालाना आमदनी 8 लाख रुपए से कम है।

ज़रा सोचिए कि जिनकी सालाना आमदनी 8 लाख रुपए से कम है वह अपने बच्चे या बच्ची को सिर्फ 5 लाख रुपए की स्कॉलरशिप पर विदेश कैसे भेजेगा?

40-50 लाख का खर्च तो आना ही है।

यही नहीं। थोड़ा और ठहरिए। अगर आपने दिल्ली सरकार की 5 लाख रुपए की स्कॉलरशिप ले ली तो आप कोई भी और स्कॉलरशिप नहीं से सकते।

दरअसल यह छात्रों को विदेश जाने से रोकने की योजना है।केंद्र और ज़्यादातर राज्य सरकारें ऐसी ही रक़म स्कॉलरशिप में देती हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन