Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

हनुमानजी अब तो अरविंद केजरीवाल से बातें भी करने लगे!

Alok Kumar : मुख्यमंत्री, पांच साल बाद CP के हनुमान मंदिर में गए. हनुमान जी ने पूछा- कहां चले गए थे? मुख्यमंत्री ने कहा -आपकी कृपा से पता बदल गया, भगवान जी. कसम भूल कर मॉडल टाउन के आलीशान मुख्यमंत्री आवास में रहने चला गया. यूं ही कृपा बनाये रखिये, मैं कसमें भूलता रहूंगा. ख्याल रखियेगा.

Deepankar Patel : बता रहे हैं, भगवान से बात करके आये हैं.. बताइये… भोले के भक्त गांजा वगैरह लेते थे, हनुमान भक्तों में अलग ही लक्षण हैं..

Sandhya Singh : “काशी, केदारनाथ, कैलाश मानसरोवर… पिछले छ साल से मोदी जी और योगी जी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर रहते हुए जाने कौन कौन से मंदिर मे घंटा घड़ियाल बजाते रहे… दीया बत्ती करते रहे… केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़ दिया तो चुन्ना लग गया… बिलबिला गये कि केजरीवाल हिंदुत्व कार्ड खेल रहे है… मने अब देश हिंदू और कट्टर हिंदू मे भी फर्क होगा कौन मंदिर जायेगा कौन नहीं कौन वेद पढ़ेगा कौन चालीसा… भगवान भी इनके वेद भी इनके पुराण भी इनके चालीसा भी इनका…. और लोग वोट देने और ताली बजाने के लिए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार, दीपांकर पटेल और संध्या सिंह की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन