Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कौशांबी के कई पत्रकारों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की भेजी मिठाई लौटाई

कौशांबी जिले से दीपावली के मौके पर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से पत्रकारों के लिए भेजी गई मिठाई और गिफ्ट को जिले के कुछ पत्रकारों ने ठुकरा दिया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशांबी के अध्यक्ष व प्राइम न्यूज़ के पत्रकार जिया रिजवी और न्यूज़24 के करन सिंह यादव ने मिठाई को सार्वजनिक रूप से लौटाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मिठाई लौटाते समय दोनों पत्रकारों ने एक वीडियो भी बनवाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों के लिए दीपावली के अवसर पर मिठाई और गिफ्ट भेजे थे। उनके पुत्र योगेश मौर्य स्वयं कौशांबी पहुंचे और पत्रकारों को शुभकामनाओं के साथ मिठाई वितरित की। लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशांबी के अध्यक्ष जिया रिजवी, न्यूज़24 के करन सिंह यादव, दैनिक भास्कर के मोहम्मद फैज़ और पंजाब केसरी के कुलदीप द्विवेदी सहित कुछ पोर्टल पत्रकारों ने योगेश मौर्य के स्कूल — आर्य पब्लिक स्कूल — पहुंचकर मिठाई का बॉक्स लौटा दिया।

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम के मीडिया प्रभारी भोलेशंकर ने पत्रकारों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया, जिसके विरोध में यह कदम उठाया गया।

घटना के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशांबी के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी विवाद बढ़ गया, जहां जिया रिजवी ने खुलकर नाराज़गी जताई। वहीं जिले के कई अन्य पत्रकारों ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि त्योहारों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सौहार्द बनाए रखना चाहिए।

जनपद के अधिकांश प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों ने डिप्टी सीएम की ओर से भेजी गई मिठाई और गिफ्ट स्वीकार किए और उनका धन्यवाद किया।

दिलचस्प बात यह है कि जिया रिजवी, जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशांबी के अध्यक्ष हैं, बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में जिले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जिले में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे साहसिक कदम बता रहे हैं तो कुछ इसे अनुचित और अनावश्यक विवाद करार दे रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन