Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ऐसे होटल में रुकेंगे तो बन जाएगा वीडियो, यशवंत ने किया खुलासा, देखें वीडियो

Yashwant Singh : बड्डे के दिन से ही टूर पर निकला हूं. अकेले. जहां थक जाता हूं, वहीं होटल कर लेता हूं. आंख खुलती है तो फिर आगे का सफर. इसी दरम्यान एक होटल के जिस कमरे में मैं रुका था, वहां कुछ बड़ी स्तब्धकारी चीजें दिखीं.

पत्रकार होने के नाते अपना एंटीना हमेशा ही एलर्ट मोड में रहता है, अनजानी जगहों पर. सो, इसी के चलते इस होटल वालों की बदमाशी को पकड़ पाया. मुझ अकेले बंदे का वो क्या वीडियो बनाते, हां, मैं अकेले ने जरूर उनके होटल का वीडियो बना लिया. होटल का नाम इसलिए नहीं दे रहा क्योंकि उसका धंधा खराब हो जाएगा, सदा के लिए. हां, शहर का नाम बताए देता हूं. वो है- आजमगढ़.

मेरे साथ कुछ खराब नहीं हुआ, न ग़लत हरकत किए जाने का कोई इंटेंशन दिखा. इसलिए होटल वाले को माफी दे दी. उसका नाम वीडियो में नहीं दिखा रहा. पर इस वीडियो से आप सबको सबक जरूर मिल जाएगा कि होटल में रुकें तो क्या-क्या एहतियात बरतें.

जन्मदिन की दनादन शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का आभार थैंक्यू लव यू. सबके विशेज का थैंक्स वाला रिप्लाई देने की भरसक कोशिश की. अगर कोई छूट गया हो तो रुठे नहीं. देर सबेर अबेर करूंगा. अभी तो बस घूमने के मूड में हूं.

वीडियो देखें, ताकि होटल में घुसते ही आपका भी एंटीना एलर्ट मोड में आ सके.

Khatarnak Hotel Video

भड़ास एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन