Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खोजी पत्रकार आशीष शर्मा ऋषि ने इस टीवी चैनल से शुरु की नई पारी

खोजी पत्रकार आशीष शर्मा ऋषि ने हॉर्नबिल टीवी के साथ नई पारी शुरु की है. खोजी पत्रकारिता में ऋषि का नाम देश दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है.

साल 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय ऋषि को न्यूज़ चैनल, पत्रिका, अखबार व डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव है. वे तेरी भाभी है पगले, द कनवर्जन बॉलीवुड मूवीज के प्रोडक्शन का हिस्सा रहे हैं. द कनवर्जन को दुनिया भर में सराहा गया है.

उनकी खबरें, ‘घुसपैठ की फिराक में आतंकी’, ‘LOC पर जमावड़ा..इन रूट्स से कर सकते हैं इंट्री…’ की गूंज लंदन तक सुनाई दी थी. उन्होंने ही निर्मल बाबा और बाबा पॉल की धोखाधड़ी को उजागर किया. सहारा ग्रुप के जमीन घोटाले को उजागर किया. एचएसबीसी बैंक द्वारा की जा रही अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी को उजागर किया.

इसके अलावा यूपी में चीनी मिल घोटाला, ओटी घोटाला, ब्लड डायमंड व इंडिया में मोसाद की सक्रियता का भी खुलासा किया. यूपी की जेल से माफिया चला रहे गैंग इत्यादि खबरों ने उनकी पत्रकारिता को धार दी.

2017 के विधान सभा चुनाव के दौरान ‘योगी आदित्यनाथ होंगे सीएम’ जैसी खबर ब्रेक की. ‘जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के सीएम’ ब्रेक किया. साथ ही ‘पीओके की आतंकी यूनिवर्सिटी’ का खुलासा किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन