Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जौनपुर : कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR लिखाने वाले वरिष्ठ पत्रकार को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, देखें वीडियो

जौनपुर | वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर खान पर जानलेवा हमला और मोबाइल छीनने के आरोपों के बाद कांग्रेस नेता नदीम जावेद पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है. इस मुकदमे के बाद पत्रकार का आरोप है कि उसे अंडरवर्ल्ड तक से धमकी आ रही है.

खुर्शीद अनवर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद वे जहां कहीं भी जाते हैं, कुछ अज्ञात लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं. बीते दिन उनके पास उनके पास लखनऊ और दुबई से आए फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई.

पत्रकार ने कहा कि, लखनऊ से फोन कर धमकी देने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम का छोटा भाई बताया. इसी तरह दुबई से आए फोन में भी उन्हें नदीम जावेद का नाम लेकर कहा गया कि, मुकदमा वापस ले लो वरना जान से जाओगे. इस घटना के बाद पत्रकार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा कि गुहार लगाई है.

देखें वीडियो और उसके बाद शिकायती पत्र…

ये भी पढ़ें…

वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट और मोबाइल छीनने में पूर्व कांग्रेस विधायक नदीम जावेद समेत 6 पर FIR

मूल खबर…

राहुल गांधी की टीम के एक नेता ने वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर ख़ान पर कराया हमला!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन