Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज एडिटर खुशदीप सहगल ने इंडिया टुडे ग्रुप से ली विदाई

इंडिया टुडे ग्रुप के साथ पांच साल की लंबी पारी खेलने के बाद न्यूज एडिटर के पद से पत्रकार खुशदीप सहगल ने विदाई ले ली.

नोएडा के फिल्म सिटी में स्थित मीडियाप्लेक्स में खुशदीप की विदाई के मौके पर न्यूज डायरेक्टर आजतक/ इंडिया टुडे राहुल कंवल की अगुआई में साथियों ने सम्मान में लंच रखा. अभिजीत, सीमा गुप्ता, स्नेहांशु शेखर, हरमीत शाह सिंह, पाणिनि आनंद समेत अनेक वरिष्ठ साथियों ने खुशदीप के साथ बिताए लम्हों को याद किया.

खुशदीप के उज्जवल भविष्य के लिए सभी ने कुछ न कुछ लिखकर संदेश भी प्रेषित किया. लिखित संदेश देने वालों में राहुल कंवल न्यूज़ डायरेक्टर आजतक/इंडिया टुडे, सुप्रिय प्रसाद न्यूज़ डायरेक्टर TVTN, राहुल श्रीवास्तव नेशनल अफेयर्स एडिटर इंडिया टुडे टीवी, सचिन सिंह सीनियर एडिटर TVTN, श्रीनारायण झा सीनियर प्रोड्यूसर TVTN आदि प्रमुख हैं.

विदाई के बाद खुशदीप ने अपने ब्लाग पर एक लंबी पोस्ट डालकर इस यादगार दिन को दस्तावेज का रूप दे दिया.

पढ़ें ब्लाग पोस्ट, क्लिक करें- goodbye

खुशदीप ऐसे पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट, इलैक्ट्रॉनिक और डिजिटल, तीनों तरह की विधाओं में अनुभव हैं. मेरठ में दैनिक जागरण से प्रिंट मीडिया में शुरुआत करने वाले खुशदीप ने करीब सात साल तक अमर उजाला ग्रुप को भी अपनी सेवाएं दीं.

2001 में खुशदीप मेरठ से नोएडा आकर अमर उजाला डॉट कॉम से जुड़ गए. 2004 में वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख करते हुए ज़ी न्यूज़ से जुड़े जहां करीब 9 साल तक रहे. खुशदीप सहगल न्यूज़ 24 के डिजिटल हिंदी विंग के हेड रह चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sarwat Jamal

    July 17, 2021 at 7:41 pm

    सिर्फ़ एक शेर ख़ुशदीप की नज़्र कर रहा हूं-
    “जहां रहेगा वहीं रोशनी लुटाएगा
    किसी चराग़ का अपना मकां नहीं होता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन