Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

काशी पत्रकार संघ का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

वाराणसी । मजीठिया की लड़ाई के संकल्प के साथ ही काशी पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजनाथ तिवारी व महामंत्री मनोज श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण किया। पराड़कर स्मृति भवन में रविवार को आयोजित समारोह में कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र श्रीवास्तव के साथ ही सर्वश्री देव कुमार केशरी, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कमलेश चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी व आनन्द कुमार मौर्य मंत्री पद पर आसीन हुए।

कार्यसमिति के सदस्यों सर्वश्री शशि कुमार श्रीवास्तव, लोकनाथ पाण्डेय, सुनील शुक्ला, आर॰ संजय, प्रमिला तिवारी, असद कमाल लारी, अशफाक सिद्दीकी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, रमेशचन्द्र राय ने भी पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पत्रकार हितो के लिए एक जुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इसके पूर्व वाराणसी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों चन्दन रूपानी ने अध्यक्ष, संदीप गुप्ता ने उपाध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी ने मंत्री, सुधीर कुमार गणोरकर संयुक्त मंत्री एवं शंकर चतुर्वेदी ने कोषाध्यक्ष का पद भार ग्रहण किया। साथ ही अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, हरिबाबू श्रीवास्तव, पंकज कुमार मिश्र, सुरेन्द्र नारायण तिवारी और विनय शंकर सिंह ने भी प्रबंध समिति की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर मौजूद काशी पत्रकार संघ के निर्वतमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, निवर्तमान महामंत्री डा अत्रि भारद्वाज के अलावा पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, विकास पाठक, केडीएन राय, बी॰ बी॰ यादव ने काशी पत्रकार संघ व वाराणसी प्रेस क्लब की नयी टीम को बधाई दी।

मनोज श्रीवास्तव
महामंत्री
काशी पत्रकार संघ

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन