
टीवी पत्रकार कृष्णा राजवंश ने टीम JC के साथ धमाकेदार वापसी की है। राष्ट्रवादी चैनल भारत 24 में उनके पास प्राइम टाइम 9 बजे की जिम्मेदारी है।
कृष्णा राजवंश अपने नए प्रयोग के लिए जाने जाते हैं, कृष्णा इससे पहले नेटवर्क 18 ग्रुप के News18Originals हिंदी डिजिटल वीडियो YouTube में कंटेंट हेड की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। नेटवर्क 18 ग्रुप में उनकी ये दूसरी पारी थी, लेकिन टीवी की खबरों की धार और जुनून ने उनको फिर से वापिस अपनी शैली में लौटने पर मजबूर कर दिया।
कृष्णा को मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले कृष्णा राजवंश मीडिया के कई बड़े संस्थानों News Nation, ज़ी हिन्दुस्तान, इंडिया न्यूज, ईटीवी, महुआ और अमर उजाला में काम कर चुके हैं।