Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

iTV नेटवर्क में कुलभाष्कर ओझा को बड़ा रोल, किरण रौतेला ने छोड़ा टाइम्स ग्रुप

आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। संस्थान ने वरिष्ठ पत्रकार कुलभाष्कर ओझा (Kulbhashkar Ojha) को ‘इंडिया न्यूज नेशनल’ के आउटपुट विभाग में एक्जीक्यूटिव एडिटर (Executive Editor) के पद पर नियुक्त किया है। वह दिल्ली में आधारित रहेंगे।

कुलभाष्कर ओझा को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से अधिक अनुभव है। उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान न्यूज़ कॉरिडोर, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ 24, ज़ी हिंदुस्तान और न्यूज़18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है।

आईटीवी नेटवर्क की एचआर टीम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है—

“हम कुलभाष्कर ओझा का iTV परिवार में स्वागत करते हैं और सभी सहयोगियों से उनके लिए पूरा समर्थन देने की अपेक्षा करते हैं। Welcome Onboard!”

कुलभाष्कर ओझा की नियुक्ति के साथ ‘इंडिया न्यूज नेशनल’ की एडिटोरियल टीम को आउटपुट सेक्शन में एक अनुभवी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

पत्रकार किरण रौतेला ने पंचायती टाइम्स मीडिया संस्थान में बतौर (एसोसिएट एडिटर) पद से इस्तीफा दे दिया हैं। वह जल्द ही नए बड़े मीडिया संस्थान में कार्यभार संभालने जा रही हैं।

इसके पहले किरण रौतेला टीवी टुडे नेटवर्क (आज तक),एबीपी न्यूज,अमर उजाला,राजस्थान पत्रिका,नवोदय टाइम्स संस्थान में अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

किरण रौतेला को मीडिया क्षेत्र में कई मीडिया अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन