Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कुंभ में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत के आंकड़ों से हुआ खेल, FIR की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कुंभ में हुई मौत के आंकड़ों से छेड़छाड़ सहित उससे संबंधित अन्य आपराधिक कृत्य के संबंध में जांच और एफआईआर की मांग की है.

इंस्पेक्टर कोतवाली, प्रयागराज को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि बीते दिनों तीन स्थानों पर हुई भगदड़ की घटना के संबंध में आधिकारिक रूप से 30 व्यक्तियों की मृत्यु की बात कही जा रही है.

इसके विपरीत विभिन्न विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट से यह प्रमाणित होता दिखता है कि मृत्यु की संख्या कम से कम 67 है. इसके साथ ही तमाम मीडिया रिपोर्ट में मृत्यु की संख्या 100 तक होने की बात अनुमानित की जा रही है.

साथ ही मृतक के परिवार जनों को अवैधानिक और आपत्तिजनक मृत्यु प्रमाणपत्र दिए जाने की बात सामने आई है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रथमदृष्टया ये तथ्य मौत की संख्या, उनकी विवरण और मृत्यु से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया के उल्लंघन होने के कारण फर्जी सरकारी अभिलेखों के सृजन और फर्जी एंट्री किए जाने का कार्य दिखते हैं, जो गंभीर और संवेदनशील आपराधिक कृत्य है.

उन्होंने कहा कि यह कार्य किसके आदेश पर हो रहा है, यह विवेचना का बिंदु है, किंतु इसके संबंध में एफआईआर दर्ज किया जाना आवश्यक है.

देखें… इंस्पेक्टर कोतवाली को भेजी गई शिकायत की प्रति

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन