Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महाकुंभ : जान से खिलवाड़ करते 147 करोड़ के पीपा पुल में भ्रष्टाचार जांचने की मांग

प्रयागराज | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कुंभ में पीपा पुल पर साल स्लीपर के सप्लाई के 147 करोड़ रुपए के टेंडर की जांच की मांग की है.

यूपी के मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार पीपा पुल पर साल स्लीपर की सप्लाई के लिए कुंभ 2019 में अरुणाचल प्रदेश वन निगम को रु 1,58,250 प्रति क्यूबिक मीटर के दर से टेंडर दिया गया था.

इस बार भी निर्माण खंड-4, प्रयागराज द्वारा 24 फरवरी 2024 को अरुणाचल प्रदेश वन निगम को रु 2,04,500 प्रति क्यूबिक मीटर की दर से टेंडर दिया गया था किन्तु इसके सिर्फ 12 दिन बाद 7 मार्च 2024 को इसे निरस्त कर दिया गया.

इसके बाद यह टेंडर विभिन्न निजी कंपनियां को मात्र रु 1,58,000 प्रति क्यूबिक मीटर के दर से दिया गया, जो वर्ष 2019 के दर से भी काम था.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अभिलेखों के अनुसार इस टेंडर प्रक्रिया में भौतिक स्टॉक का सत्यापन नहीं किए जाने सहित तमाम अन्य अनियमिताओं की शिकायत सामने आई है.

उन्होंने कहा कि पीपा पुलों पर लगे साल स्लीपर की तस्वीरों से इनकी गुणवत्ता अत्यंत ही खराब दिख रही है. बार-बार और विशेष कर अधिक भीड़भाड़ के अवसरों पर पीपा पुलों को बंद किया जाना इस बात की पुष्टि करते दिखते हैं.

उन्होंने इसे भ्रष्टाचार सहित लोगों की जान के साथ खिलवाड़ का मामला बताते हुए इन समस्त तथ्यों की अविलंब उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन