Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

जल संकट की गुहार लेकर पहुंची महिला को बीजेपी विधायक ने कूटा!

Girish Malviya : गुजरात के नरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बलराम थवानी ने पानी की समस्या को लेकर आयी एक महिला को जमकर पीटा है. गुजरात की लोकसभा की 26 में से 26 सीटे बीजेपी ने जीती है. इसलिए हमे मान लेना चाहिए कि महिला माननीय विधायक को परेशान करने की नीयत से ही वहाँ आयी थी.

वीडियो वायरल हो गया है. विधायक भी कह रहे हैं कि धोखे से लात लग गयी होगी. कोई बात नहीं विधायक जी. आप महान राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी के विधायक हैं. आपकी कोई गलती हो ही नहीं सकती! अगली बार कोई और जनसमस्याओं को लेकर आए तो और जमकर पिटाई कीजिए विधायक जी.


Samar Anarya : उत्तर प्रदेश: बागपत में खाना खाते वक़्त विवाद होने पर ढाबा कर्मचारियों ने भारतीय सेना के दो जवानों को बर्बरता से मारा। हद ये कि उन्हें वीडियो बना रहे लोगों की फ़िक्र तक न थी- कि दोनों के पूरे बदन से खून बह रहा है – बड़ी धाराएं लगेंगी।

घायल सैनिक का नाम: एक का अमित, दूसरे का पता नहीं।

गुजरात: नरोदा के भाजपा विधायक बलराम थवानी ने क्षेत्र में पानी की किल्लत की शिकायत लेकर गई महिला को जमीन पर गिरा कर बर्बरता से मारा, समर्थकों ने भी मारा।

महिला का नाम: नीतू तेजवानी

क्या सोचे थे? हिंसा ‘उन’ पर रुक जाएगी?

न जी- कोई भी समाज जब हिंसा को अपना लेता है – उसका सामान्यीकरण यानी ‘नार्मलाइजेशन’ कर लेता है- तब हिंसा सबके लिए आम बात हो जाती है. कहीं भी हो सकती है- किसी के भी साथ.
कोई भी शिकार बन सकता है- आप भी- हम भी. सोचिये तो- भीड़ हिंसा के इस दौर में आप कहीं बैठे हैं परिवार के साथ- और ऐसी ही कोई छोटी सी बात हो जाए तो सैनिकों के साथ हुई होगी?
या आप क्षेत्रीय विधायक के यहाँ जाएँ कोई शिकायत लेकर?

विश्लेषक गिरीश मालवीय और अविनाश पांडेय समर की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन