Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ज़ी एंटरटेनमेंट में लक्ष्मी शेट्टी को अहम जिम्मेदारी और आशीष सहगल का इस्तीफ़ा

मुंबई। कंटेंट और टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने अपने विज्ञापन राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने लक्ष्मी शेट्टी को हेड (एडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू- ब्रॉडकास्ट और डिजिटल) पद पर पदोन्नत किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

लक्ष्मी शेट्टी अब कंपनी के लीनियर और डिजिटल बिजनेस से अधिकतम विज्ञापन राजस्व सुनिश्चित करने की रणनीति का नेतृत्व करेंगी। इस नई भूमिका में वह सीधे कंपनी के सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगी।

ZEEL की लीडरशिप टीम का हिस्सा रहीं लक्ष्मी पिछले दो दशकों से विज्ञापन क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुकी हैं। उन्हें रेवेन्यू मॉडल मजबूत करने, टिकाऊ और क्रिएटिव सॉल्यूशंस लागू करने और बिजनेस ग्रोथ को गति देने के लिए जाना जाता है।


आशीष सहगल ने दिया इस्तीफ़ा

दूसरी ओर, कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर (एड सेल्स, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल) आशीष सहगल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई जानकारी में ZEEL ने बताया कि सहगल ने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया है।

करीब 20 साल से कंपनी से जुड़े रहे आशीष सहगल ने अपने संदेश में कहा कि ZEEL में उनका सफर बेहद यादगार और सीखों से भरा रहा। उन्होंने प्रबंधन और सहयोगियों के साथ मिले अनुभवों के लिए आभार जताते हुए लिखा—

“यह लगभग दो दशकों का शानदार अनुभव रहा। इस दौरान चुनौतियों को पार करने, साझा लक्ष्यों में योगदान देने और टीमवर्क का हिस्सा बनने का अवसर मिला। अब मैं नई संभावनाओं की तलाश में आगे बढ़ रहा हूं।”

आशीष सहगल जनवरी 2006 में ZEEL से जुड़े थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने लीनियर और डिजिटल बिजनेस दोनों को स्ट्रैटेजिक दिशा दी और नेटवर्क के विज्ञापन राजस्व को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन