Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

लीगल नोटिस पर LIC का जवाब; अदानी मामले में वाशिंगटन पोस्ट के आरोप खारिज किए!

लखनऊ– एलआईसी ने अदानी मामले में वाशिंगटन पोस्ट द्वारा प्रकाशित समाचार के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के लीगल नोटिस पर अपना जवाब भेजा है.

अमिताभ ठाकुर ने नोटिस में कहा था कि वॉशिंगटन पोस्ट ने एलआईसी द्वारा भारत सरकार के दबाव में अदानी को 3.2 बिलियन डालर निवेश किए जाने के आरोप लगाए थे.

साथ ही समाचार के लेखकों द्वारा कई ऐसे अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जिनके कारण एलआईसी का स्पष्टीकरण सत्यपरक और पर्याप्त नहीं दिखता है.

उन्होंने इसे प्रथमदृष्टया पॉलिसी होल्डर के साथ आपराधिक विश्वासघात बताया था.

एलआईसी ने अपनी जवाब में कहा है कि वाशिंगटन पोस्ट द्वारा एलआईसी के निवेश विषयक निर्णय बाहरी दबाव से संचालित होने के आरोप पूरी तरह से गलत हैं. इस प्रकार का कोई भी अभिलेख या प्लान एलआईसी द्वारा कभी भी नहीं बनाया गया, जैसा वॉशिंगटन पोस्ट द्वारा दावा किया गया है.

एलआईसी ने कहा कि उनके निर्णय पूरी तरह स्वतंत्र होते हैं, जिसमें भारत सरकार का कोई भी हस्तक्षेप नहीं होता है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन पोस्ट के लेख का उद्देश्य एलआईसी की छवि और भारत के मजबूत आर्थिक नींव को नुकसान पहुंचाना दिखता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन