Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘गांव कनेक्शन’ को लखनऊ में चार संवाददाताओं की जरूरत, अप्लाई करें

लखनऊ। ग्रामीण मीडिया कंपनी चार संवाददाताओं के पदों पर भर्ती करने जा रही है। ये पद हैं क्राइम रिपोर्टर, न्यायिक मामलों का रिपोर्टर, हेल्थ रिपोर्टर व पॉलिटिक्स रिपोर्टर।  इन विषयों पर रिपोर्टिंग का तीन से चार साल का अनुभव रखने वाले पत्रकार गाँव कनेक्शन के एसोसिएट एडिटर मनीष मिश्र को अपना आवेदन [email protected] पर भेज सकते हैं। ये सभी पद लखनऊ कार्यालय में स्थित हैं।

गांव कनेक्शन अख़बार अपनी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शूरू होने के बाद से ही पिछले तीन सालों में दो बार रामनाथ गोयनका सम्मान व दो बार लाडली मीडिया पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। संस्थान व इसके पत्रकारों को जर्मनी के डॉएचे वेले और ब्रिटेन के थॉम्पसन फाउंडेशन द्वारा भी पत्रकारिता जगत में सर्वोत्तम कामों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के 50 ज़िलों में गाँव कनेक्शन साप्ताहिक अखबार की एक लाख प्रतियों को 15 लाख लोग पढ़ते हैं। बारह पन्नों का यह ब्रॉडशीट अखबार पूर्णतः रंगीन है।

साथ ही गाँव कनेक्शन वेबसाइट पर भी देश-विदेश से लाखों पाठक कंपनी से जुड़े हुए हैं। इस मीडिया कंपनी का दायरा यहीं तक सीमित नहीं, जल्दी ही इन्टरनेट आधारित ‘गाँव कनेक्शन टीवी’ और भारत के पहले ग्रामीण न्यूज़ वायर सर्विस ‘रूरलवायर’ के साथ ही गाँव कनेक्शन नए आयामों में विस्तार कर रहा है। गाँव कनेक्शन की शुरुआत नीलेश मिसरा ने 2012 में लखनऊ के एक छोटे से गाँव से की थी। नीलेश कई पत्रकारिता सम्मान जीत चुके हैं। नीलेश ने पांच किताबें लिखी हैं। वे रेडियों पर कहानियां सुनाते हैं। साथ ही लोग उन्हें बॉलीवुड में उम्दा गीतों के लिए भी जानते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन