Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मोदी-राहुल की माँ को गाली देने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पत्रकार LN शीतल पहुंचे थाने

L N Shital

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार एलएन शीतल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की माताओं को सार्वजनिक तौर पर अभद्र और अशोभनीय गालियाँ देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मिसरोद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की अपील की है।

पत्रकार शीतल ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 अगस्त को दरभंगा (बिहार) में कांग्रेस की जनसभा में एक व्यक्ति रफीक रज़ा उर्फ़ राज़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपमानजनक शब्द कहे। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं।

पत्रकार ने लिखा कि इस तरह की गालियां और अभद्र भाषा समाज में वैमनस्य और विभाजन को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि “ईश्वर के बाद मां का स्थान सबसे ऊँचा माना गया है। किसी भी व्यक्ति को, खासकर प्रधानमंत्री और विपक्ष के शीर्ष नेताओं की माताओं-बहनों को इस तरह सार्वजनिक रूप से गाली देना घोर निंदनीय है और ऐसे दोषियों को उनके कुकृत्यों के लिए सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

एलएन शीतल ने पुलिस से दोनों मामलों को संज्ञान में लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन