Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भाजपा के 408 उम्मीदवारों में से 116 उम्मीदवार ‘बाहरी’ हैं!

सुरेश चिपलुनकर-

नमस्ते भाई साब… आपके यहाँ से चुनाव में कौन खड़ा है?
-बिजली का खम्भा…

नमस्ते भाई… आपके यहाँ से चुनाव में कौन खड़ा है?
-रबर स्टाम्प…

नमस्ते भाई साब… आपके यहाँ से चुनाव में कौन खड़ा है??
-पता नहीं…

2024 के आम चुनाव… इतिहास के सबसे नीरस चुनाव हैं, कहीं कोई मुद्दा नहीं है. देश में किसी को भी महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, लगातार पेपर लीक होने, ट्रेनों की दुरावस्था जैसे किसी भी मुद्दे से कोई लेनादेना नहीं है. मोदीजी खुद भी मंदिर-मंदिर का जाप करते घूम रहे हैं.

मैं गरीब माँ का बेटा हूँ… मैं पिछड़े वर्ग से हूँ… मैं 80 करोड़ लोगों को पांच किलो गेहूं दे रहा हूँ… जैसे मुद्दे बचे हैं.

कुल मिलाकर बस एक औपचारिकता की तरह भरी तपती हुई गर्मी में जाकर बस अपना वोट डालना है… मोदीजी जो चाहेंगे, वही होगा. मोदीजी जिस किसी करप्ट, संदिग्ध, अपराधी को अपनी पार्टी में लेना चाहें, उसे आपको भी चाहना ही पड़ेगा. (भाजपा के 408 उम्मीदवारों में से 116 उम्मीदवार “बाहरी” हैं, जिन्हें भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कीमत पर लाकर उन्हीं के सिर पर बैठाया गया है).

सत्ता और सरकार ने पहले ही तय कर रखा है कि उसे 400 सीट मिलने वाली हैं और बाबासाहब अम्बेडकर वाले के स्थान पर नया संविधान लिखा जाएगा. इसलिए अपन तो भाई ठंडा पानी पीकर घर पर आराम करेंगे. मतदान करने का कोई मतलब नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन