Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड में दर्जनों मौतों के बाद LDA की टूटी नींद, कोचिंग को भेजा नोटिस!

Nighttime view of a fire-damaged, scaffolding-covered building with a charred facade and yellow caution tape surrounding the site.

लखनऊ। शहर में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध निर्माणों और नियमों के उल्लंघन के मामलों पर सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है। LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा है कि संबंधित भवन को 23 जून को नोटिस जारी किया जा चुका है और मामले की सुनवाई 7 जुलाई को निर्धारित है।

ANI से बातचीत में प्रथामेश कुमार ने बताया कि नियमानुसार संबंधित पक्ष को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में जवाब प्राप्त होता है तो उसका परीक्षण किया जाएगा। वहीं, यदि कोई जवाब नहीं मिलता है तो 7 जुलाई को औपचारिक आदेश पारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि जांच और सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) का आदेश जारी होता है तो संबंधित भवन को गिराया जाएगा।

LDA उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि शहरभर में अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की तैयारी की गई है। इसके लिए सात विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करेंगी।

प्रथामेश कुमार के अनुसार, यह अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जा रहा है और निर्माण नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अब सुरक्षा मानकों और भवन नियमों के पालन को लेकर अधिक सतर्क नजर आ रहा है।

इस बीच, शहर में अवैध निर्माणों और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी बहस तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में LDA का यह अभियान कई इमारतों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर असर डाल सकता है।


Man with a mustache seated at a desk in an office, speaking to reporters; ANI microphone in front, official emblem on the wall behind.

प्रथमेश जी, आप किसे नोटिस दे रहे हैं?
आपके LDA वीसी रहते हुए प्राधिकरण सोता रहा।
अवैध इमारतें बनती रहीं। लेनदेन चलता रहा।
15 बच्चे झुलसकर मर गए और आप दूसरों को नोटिस दे रहे हैं?
नोटिस तो आपको दिया जाना चाहिए और उसकी भाषा ये होनी चाहिए,
“क्यों न इन मां बाप के आंसुओं का कतरा-कतरा आपके करियर के ACR से वसूल किया जाए?”
-अभिषेक उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन