Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कोरोना महामारी में ग्रामीणों को मिला ‘मदद गुरु’ का साथ, पत्रकार आयुष की टीम वितरित कर रही ट्रीटमेंट किट

कोरोना महामारी का भीषण रूप और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका बढ़ता प्रकोप देखते हुए‌ मदद गुरु संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 ट्रीटमेंट किट उपलब्ध कराया जा रहा है. इस संस्था के संस्थापक पत्रकार पंडित आयुष ने डॉक्टर helpline तैयार किया है ताकि पिछड़े इलाक़ों के लोगों को सही सलाह मिल सके।

मदद गुरु संस्था की तरफ से वितरित ट्रीटमेंट किट में कोविड-19 प्रोटकॉल के तहत करोना से लड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी फ़ॉर्मेट के मुताबिक़ सभी दवाइयां मौजूद हैं। ये वो दवाइयां हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे परिवारों में यदि कोई भी व्यक्ति थोड़ा भी संक्रमित है तो पहले दिन से इसकी डोज शुरू कर सकता है। सेट पैटर्न के मुताबिक यह वह किट है जिसमें मौजूद दवाइयों का सेवन करने से अधिकांश करोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इस किट में मौजूद दवाइयां इस प्रकार है-

1×4 Ivermectin tab. 1 tab daily 4 days

1×5 Azhitromycin tab 1 tab daily 5 days

1×10 Doxcycylline cap.2 tab daily 1 tab morning and 1 tab night 5 days

1 × 14 Vitamin C tab. 2 tab daily 1 tab morning and 1 tab night 7 days

1×7 zinc sulphate tab 1 tab daily. 7 days

1×15 dolo 650 tab. 3 times daily. 1 tab Morning 1 tab afternoon and 1 tab night. 5 days.

1×7 Multivitamin for 7 days

3 Mask.

1 sanitizer. (Detol)

मदद गुरु द्वारा तैयार कराई गई ट्रीटमेंट किट कानपुर देहात और उसके आसपास में प्रभावित गांव के सरपंच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संस्था के वॉलिंटियर्स द्वारा वितरित किए जा रहे हैं. यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यह किट सही जगह और सही व्यक्ति के पास पहुंचे. हर गांव में 8 लोगों की टीम तैयार कर किट के साथ भेजी जा रही है.

मदद गुरु संस्था के संस्थापक पंडित आयुष गौड़ ने बताया कि यह किट करोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल की सेवाओं का अभाव होने के कारण और दवाइयों की किल्लत को देखते हुए संस्था की सबसे प्रबल शाखा मदद गुरु सनातन धर्म नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से इन मेडिकल किट्स को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव तक ले जाया जा रहा है.

डॉक्टर्स की हेल्पलाइन भी रहेगी मौजूद

ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल सेवाओं के अभाव को देखते हुए मदद गुरु के संस्थापक पंडित आयुष गौड़ ने बताया की मजबूत डॉक्टर्स की एक टीम तैयार करी गई है जिसमें 40 से ज्यादा डॉक्टर शामिल है! यदि किसी व्यक्ति को डॉक्टर से परामर्श करना हो तो वह मदद गुरु द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर (9999093444, 9506365005) पर टेलीफोन कर सकता है. संस्था द्वारा डॉक्टर से उसका परामर्श कॉन्फ्रेंस कॉल द्वारा तत्काल कराया जाएगा. ऐसे में बड़े अस्पतालों के डॉक्टर सीधे तौर पर ग्रामीणों से जुड़ जाएंगे. 40 लोगों की मेडिकल टीम में कार्डियोलॉजिस्ट यानी ह्रदय विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट, फिजिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट और 15 से ज्यादा केमिस्ट और फार्मेसिस्ट मौजूद हैं. साथ ही दवा लेने की संपूर्ण विधि और डॉक्टर हेल्पलाइन नंबर प्रत्येक कोरोना ट्रीटमेंट किट में मौजूद है जिससे लोगों को दवाई लेने में और अपना ख्याल रखने में सहूलियत होगी.

पंडित आयुष ने यह भी बताया कि यदि कोई आपातकाल स्थिति होती है तो सरकारी तंत्र और प्राइवेट डॉक्टर्स के तालमेल से पेशेंट को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराने वह अच्छे से अच्छा उपचार दिलाने में सहायता की जाएगी. संस्था द्वारा होम आइसोलेशन किट की पहली खेप में २००० डब्बे कानपुर देहात के विभिन्न गांव में मदद गुरु के पदाधिकारी सुनील दीक्षित, राहुल बघेल और विशाल गोलानी के नेतृत्व में पहुंचाए गए. संस्था द्वारा तकरीबन 50 हजार मेडिकल किट मई और जून में वितरण करने का लक्ष्य है. फिर जिस हिसाब से जरूरत और मांग आएगी उस हिसाब से पूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन