Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सेबी चीफ माधबी बुच के खिलाफ 28 को सुनवाई, अमिताभ ठाकुर और महुआ मोइत्रा को भी बुलावा!

भारत के लोकपाल ने सेबी अध्यक्ष माधवी पुरी बुच के खिलाफ दायर विभिन्न शिकायतों के संबंध में 28 जनवरी 2025 को मौखिक सुनवाई का आदेश दिया है.

उन्होंने इस संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा सहित तीनों शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर 28 जनवरी को लोकपाल कार्यालय में स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

19 दिसंबर 2024 के अपने आदेश के साथ उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को माधवी पुरी द्वारा दिए गए अपने जवाब की प्रति संलग्न कर भेजी है और सभी पक्षों को अपनी बात कहने के लिए मौखिक सुनवाई का अवसर दिया है.

लोकपाल ने सभी पक्षों को अपने तथ्य लिखित रूप से 18 जनवरी तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन