Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार के पत्रकार मधुरेश प्रियदर्शी का महाराष्ट्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

केसरिया (पूर्वी चंपारण)। पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। पत्रकार प्रेस परिषद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण महाराष्ट्र में इलाज करा रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मधुरेश प्रियदर्शी अपने तेज-तर्रार लेखन, निष्पक्ष रुख और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में हमेशा सच को सामने लाने और आमजन की आवाज को बुलंद करने को प्राथमिकता दी। “कलम की तीखी चाल” के लिए मशहूर प्रियदर्शी समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए और बेहद लोकप्रिय व्यक्तित्व थे।

उनके निधन पर पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा ‘आजाद’, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, आनंद ठाकुर, प्रदेश महासचिव प्रभाष कुमार, प्रदेश सचिव प्रेम भूषण, समीर सरकार समेत कई पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

शोक संदेश में कहा गया कि मधुरेश प्रियदर्शी का जीवन पत्रकारिता की उस निर्भीक धारा का प्रतीक था, जिसमें सच को सामने लाने का साहस और समाज को दिशा देने की प्रतिबद्धता दोनों शामिल थे। उनका जाना न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

सुदामा न्यूज़ परिवार ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन