Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

कोरोना के चलते चले गए महामंडलेश्वर माधवकांत!

तमाम अख़बारों और धार्मिक चैनलों के प्रधान संपादक रहे माधव कांत मिश्र ने अपना शरीर छोड़ दिया है।

वह कोरोना पीड़ित होने के कारण कई दिनों से दिल्ली में एडमिट थे।

माधवकांत का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के पंजाबी बाग श्मशान भूमि में 2 बजे किया जाएगा। माधवकांत का जन्म 10 जुलाई 1947 को हुआ था।

वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह की टिप्पणी पढ़ें-

अत्यंत दुखद। माधव कांत मिश्र के निधन का समाचार जानकर अत्यधिक दुख हुआ। वे सफल सम्पादक और नेतृत्व कर्ता थे। मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला था। 1988-90 के दौरान मैं दैनिक विश्व मानव का देहरादून प्रभारी था। तब मिश्र जी इस अखबार के कार्यकारी संपादक थे। दिल्ली उनका केंद्र था।

इसके बाद वे स्वतंत्र भारत के संपादक बने। तब भी संपर्क बना रहा। उन्होंने आध्यात्मिक पत्रकारिता को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्थापित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को सदगति प्रदान करे। ॐ शांति।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन