राकेश रंजन-
महारानी 4 जरूर देखिए। इस सीरीज़ में साफ़ दिखाया गया है कि केंद्र किस तरह कुछ संस्थानों का दुरुपयोग करता है, मीडिया पर दबाव बनता है, और हॉर्स-ट्रेडिंग के जरिए सरकार बनाने के खेल कैसे खेले जाते हैं। आज की केंद्र सरकार इन तरीकों में और भी आगे निकल चुकी है। यह सब कुछ इस सीरीज़ में बहुत स्पष्ट रूप से नज़र आता है।
प्रज्ञा मिश्रा-
सोनी लिव (SonyLIV) बिहार की पॉलिटिक्स पर महारानी सीरीज का सीजन 4 आ गया है…और इस सीजन में दिखाया गया है कि जोशी नाम का एक प्रधानमंत्री किस तरह से डबल इंजन की सरकार का झांसा देकर लोगों ठगता है..एक प्रधानमंत्री किस तरह से एजेंसियों का इस्तेमाल अपनी गुंडागर्दी साबित करने में करता है..
इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक जोशी नाम का प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा देकर लोगों को मूर्ख बनाता है..कैसे एक प्रधानमंत्री बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा देने के नाम पर डीलिंग करता है..कैसे एक प्रधानमंत्री क्षेत्रीय दलों को तोड़ देता है..कैसे वो प्रधानमंत्री टेलीप्रॉम्टर में देखकर भाषण पढ़ता है..कैसे वो प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी कंपनियों से अपने लोगों को बिजनेस करवाता है..
सीरीज में दिखाया है कि कैसे जोशी नाम के प्रधानमंत्री की सिर्फ 240 सीटें आईं..बहुमत से पीछे रह गए..और कैसे एक गठबंधन की सरकार बनाई..रानी भारती के रोल में हुमा कुरैशी ने शानदार छाप छोड़ी है..और ये पहली वेब सीरीज बनी है जिसमें किसी प्रधानमंत्री के कैरेक्टर को भगवान नहीं दिखाया गया है.
श्याम श्रीवास्तव-
बिहार विधानसभा चुनावों के बीच इसी राज्य की राजनीति पर आधारित महारानी का चौथा सीजन आ गया है. सीरीज की कहानी अपने पुराने सीजन जैसा इंट्रेस्टिंग तो नहीं है पर इतना जरूर है कि बेहतर बनाने की कोशिश हुई है. इंट्रेस्टिंग यह है कि देश के तीन प्रधानमंत्रियों नरसिम्हा राव (शक्ल), अटल बिहारी वाजपेयी ( प्रेम कहानी) और नरेद्र मोदी की 2024 के नेतृत्व में एनडीए का 234 सीट ( कहानी में 232 ) को मिलाकर एक मजबूत खलनायक किरदार ( प्रधानमंत्री जोशी) बनाने की कोशिश की गई है. जाहिर है कि कुछ को इस किरदार में बेहद मजा आएगा तो कुछ को बेहद हास्यास्पद.


