Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कुंभ में इंडिया न्यूज की महिला पत्रकार से छेड़छाड़, यूपी पुलिस के सिपाही पर बैड टच का आरोप, देखें वीडियो

प्रयागराज | यूपी में चल रहे महाकुंभ आयोजन में एक नेशनल न्यूज चैनल की महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आरोप यूपी पुलिस (UP Police) के एक सिपाही पर लगा है।

इंडिया न्यूज में कार्यरत और महाकुंभ कवर करने पहुंची महिला पत्रकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि, चार पुलिसवालों ने उसके साथ बैड टच (Bad Touch) करने की कोशिश की। आपत्ति करने पर महिला पत्रकार को धमकी दी गई।

देखें वीडियो…


साहब दीन यादव-

सारे पत्रकार लगातार कुंभ में कई दिनों से कवरेज कर रहे हैं और इस तरह से किसी महिला पत्रकार (Female Journalist) के साथ पुरुष पुलिसकर्मी अगर बद्तमीजी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.. पत्रकारों के खिलाफ खुन्नस दिखाना प्रशासन को शोभा नहीं देता!


एक नजर इस पर भी….

महाकुंभ- 2025 (Mahakumbh 2025) आयोजन के दौरान इंडिया न्यूज की महिला पत्रकार के साथ अभद्रता होने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी यूपी की खाकी ने खुद पर पत्रकारों से वाजिब आरोप लगवाए हैं।

महाकुंभ 2025 प्रयागराज में हुई भगदड़ के समय एबीपी न्यूज के पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की की घटना सामने आई थी। यह घटना उस समय हुई जब पत्रकार पीपा पुल नंबर 9 पर श्रद्धालुओं की समस्याओं की रिपोर्टिंग कर रहे थे। श्रद्धालुओं की शिकायत थी कि पुल को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि वीआईपी को जाने दिया जा रहा है। जब पत्रकार ने पुलिस से इस बारे में सवाल किया, तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

टीवी9 के रिपोर्टर के साथ पोस्टमार्टम हाउस में बदसलूगी हुई। इस घटना के विरोध में, महोबा और शाहजहाँपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की स्पष्ट झलक मिलती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन