Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इस कांड को लेकर महुआ मोइत्रा ने पत्रकार अजीत अंजुम को ब्लॉक कर दिया

रिष्ठ पत्रकार-यूट्यूबर अजीत अंजुम को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर ब्लॉक कर दिया है. अंजुम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक डॉक्टर बेटी से रेप को लेकर सवाल किया था, जवाब देने की बजाय मोइत्रा ने अंजुम को ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद अंजुम ने यह स्क्रीनशॉट शेयर कर एक के बाद एक लगातार दो ट्वीट कर महुआ के लिए क्या कुछ लिखा है, नीचे पढ़िए…

अजीत अंजुम-

बंगाल की डॉक्टर बिटिया के साथ हुई दरिंदगी पर एक सवाल के साथ टैग क्या किया, महुआ मोइत्रा ने मुझे ब्लॉक कर दिया। वाह मैडम वाह।

आप हर रोज मोदी की सत्ता से तीखे तेवर के साथ सवाल पूछती हैं और हमने आपकी सत्ता से एक सवाल पूछ दिया तो आपने तुरंत ब्लॉक कर दिया। आप एक सवाल नहीं सुन सकतीं? आपको सिर्फ पूछना आता है?

अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सिर्फ प्रवचन देना आता है? आपके राज में एक बेटी के साथ दरिंदगी हुई है और आपसे कोई सवाल भी नहीं पूछे?

लिए कोई बात नहीं। तभी लोग कहते हैं – हिप्पोक्रेसी की भी सीमा होती है।

हिप्पोक्रेसी की भी सीमा होती है मैडम महुआ मोइत्रा। आपके सूबे में एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी पर जवाब माँगने का मतलब है ब्लॉक हो जाना। अभिव्यक्ति की आज़ादी की दुहाई मत अब दीजिएगा मैडम।

बंगाल में सत्ताधारी दल की सांसद होकर अगर आप एक सवाल नहीं सुन सकतीं तो आपको यूपी -बिहार या किसी दूसरे सूबे में रेप की घटना पर बयान देने का हक़ नहीं है।

दूसरे राज्यों में बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर संसद या सड़क पर गला फाड़कर मत चिल्लाइएगा मैडम।

रिलेटेड खबर…

ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर न्यूज़ कवरेज : टेलीग्राफ ने पत्रकारिता का सिर शर्म से झुका दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन