Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

फैक्ट चेक : महुआ मोइत्रा ने अपनी एनर्जी का राज sex बताया क्या?

कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अपनी एक चुनावी रैली के दौरान महुआ ने मीडिया आउटलेट, न्यूज़ द ट्रुथ के एक पत्रकार से बात की. जहां मोइत्रा से उनकी ऊर्जा के स्रोत के बारे में पूछा गया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने ‘सेक्स’ कहा.

एक्स यूजर सुनंदा रॉय ने इस तरह का दावा करते हुए वीडियो शेयर किया है. इस ट्वीट को 28,800 से अधिक बार देखा गया है और 400 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है. सोशल मीडिया यूजर्स को ध्यान देना चाहिए कि SaffronSunanda नाम के इस ब्लू टिक हैंडल से पहले भी कई बार गलत सूचनाएं साझा करते पाया गया है.

https://twitter.com/SaffronSunanda/status/1780960258892161162?t=RTYgcw87WPHq3iwgsJ3NYg&s=08

एक्स यूजर अरुण पुदुर ने भी 18 अप्रैल को इसी दावे के साथ क्लिप शेयर किया. बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. नीचे देखें..

महुआ से बातचीत करने वाले पत्रकार तमल शाहा ने भी इसपर क्लैरिफिकेशन दिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मैने महुआ से उनकी एनर्जी का राज पूछा. महुआ ने उत्तर दिया- अंडे…EGGS. पता नहीं कैसे भक्त मंडली को सेक्स सुनाई पड़ा. मुझे लगता है इसके ऑडियो में कुछ छेड़छाड़ की गई.”

फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के लिए यह खबर Oishani Bhattacharya ने की है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें… भड़ास4मीडियाAlt

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन