Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

महुआ मोइत्रा का द वीक में इंटरव्यू : “दो लिपस्टिक की कीमत मेरा मुंह बंद नहीं करेगी!”

महुआ मोइत्रा ने द वीक को दिए साक्षात्कार में बड़ी बेबाकी से अपनी बात कही है. बतौर लोकसभा सांसद उन्होंने लगातार सत्ता को आईना दिखाने का काम किया और कहीं ना कहीं इससे विरोधियों की भरपूर भावनाएं भी भड़की. अपने पॉलिटिकल करियर के अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त का सामना करते हुए, महुआ डटकर खड़ी हैं. यही जुझारूपन पत्रिका के साथ उनके साक्षात्कार में भी दिखता है, जब महुआ कहती हैं, ‘उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और एथिक्स कमेटी ने कंगारू अदालत की तरह काम किया है.’

टीएमसी सांसद ने तमाम मुद्दों पर बात की है. उन्होंने स्वयं को झाँसी की रानी, जोन ऑफ आर्क जैसे शब्दों से नवाजे जाने की बाबत कहा, ‘कल भी मैंने अडानी के बारे में लिखा था. मैं रुकने वाला नहीं हूं. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. दो लिपस्टिक की कीमत मेरा मुंह बंद नहीं करेगी.’

महुआ मोइत्रा ने थोड़ी देर पहले द वीक के इस साक्षात्कार को अपने एक्स हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘अडानी और भाजपा तथा उनकी कंगारू अदालतें कभी जीतने वाली नहीं हैं। अवज्ञाकारी महिलाएं यहां रहने के लिए हैं। आदत डाल लो।’

हीरानंदानी का हलफनामा के सवाल पर महुआ मोईत्रा ने पीएम मोदी, अडानी, BJP सांसद निशिकांत दुबे, रिश्वत, गुच्ची बैग का तोहफा और 50,000 डॉलर नकद, अनुच्छेद 12 से लगाकर उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की भाजपा शासित राज्य सरकारों पर भी बेहद बेबाकी से अपनी बात रखी.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन