Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार मनीष श्रीवास्तव को प्रेस क्लब टूंडला ने दी श्रद्धांजलि

टूंडला। अमर उजाला टूंडला में सतेंद्र धाकरे से जुड़े उनके सहायक पत्रकार मनीष श्रीवास्तव के निधन पर प्रेस क्लब टूंडला ने अमर उजाला कार्यालय पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मनीष श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

प्रेस क्लब टूंडला के अध्यक्ष सतेंद्र धाकरे ने नम आंखों से मनीष को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मनीष का उनके साथ गहरा नाता था। बीते 15 साल उसने उनके साथ काम किया। वह उनका दाहिना हाँथ था। उसका कम उम्र में जाना पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। जिसको पूरा नहीं किया जा सकता।

शोक सभा में मौजूद पुनीत रावत, हेमंत उपाध्याय, हरीश गौड़, दीपेश श्रीवास्तव, अरुण रावत, ब्रजेश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, सीपी रावत, ब्रजपाल सिंह परमार, महेश ठेनुआ, राजीव गौतम, राकेश गौतम, जयकिशन अजवानी, सुशील पौनिया, रूपेश शुक्ला, सुनील टैगोर, किशन चन्द्र कुशवाहा, सुभाष उपाध्याय, सुरेश प्रजापति, जावेद अली, विपिन कुमार, सूर्यकांत ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन