Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

देहरादून के वरिष्ठ टीवी पत्रकार मंजुल मजिला का कवरेज के दौरान हार्ट अटैक से निधन

देहरादून | उत्तराखंड में देहरादून के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट मंजुल मजिला के निधन की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कवरेज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और जान चली गई। उनके निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गई है।

नीचे देखें मंजुल के निधन पर कुछ प्रतिक्रियाएं…


अंकित शर्मा-

मंजुल भाई, प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, आज रिपोर्टिंग के दौरान हृदयघात आने से उनका निधन हो गया। किसी भी हंसमुख मिलनसार व्यक्ति का यूं ही शान्त हो जाना, बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। भगवान उन्हें अपने हृदय के नज़दीक स्थान दें। परिवार को शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

संदीप गौर-

दुःखद सूचना.. वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला अब हमारे बीच नहीं रहे, आपका ऐसे चले जाना बहुत कष्टदायक हैं, हर किसी की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहे, आप हमेशा हमारे दिलों जिंदा रहोगे,

लक्ष्मी अग्रवाल-

देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार मंजुल जी के निधन की खबर हैरान करने वाली है.. मीडिया की ज़िम्मेदारी निभाते हुए न्यूज़ कवरेज़ के दौरान हार्ट अटैक से आपका निधन हम सबके लिए बेहद दुःखद है

ईश्वर आपके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे

मोहित डिमरी-

मंजुल मजिला भाई का अचानक चले जाना बहुत ही दुखदाई है। सहारा समय में कैमरामैन रहे भाई मंजुल मजिला का आज हृदयगति रुकने से देहांत हो गया।

मंजुल भाई सहारा समय टीवी चैनल में मेरे साथी रहे थे और हमने साथ में काफी समय बिताया था। ये मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से आघात है। मंजुल भाई पत्रकारिता क्षेत्र में एक प्रतिभाशाली कैमरामैन थे। शोक संतप्त परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। ईश्वर मंजुल माजिला जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति।

कैलाश जोशी-

दुःखद सूचना .. वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मज़िला अब हमारे बीच नहीं रहे, अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाली खबर है। मंजुल भाई का इस तरह से जाना न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार व करीबियों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। उनकी स्मृतियाँ हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। ॐ शांति

शिव प्रसाद सेमवाल-

हमारे पत्रकार साथी मंजुल भाई हमारे बीच नहीं रहे। बहुत ही दुखद खबर है।

वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह मजिला का देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल महाकुंभ की कवरेज के दौरान निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कवरेज के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मंजुल सिंह मजिला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, और उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है।

पत्रकारों के ऊपर कभी भी कोई कष्ट होता था तो मदद करने के लिए सबसे पहले मंजुल भाई अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे। आज हम सबको अकेले छोड़कर वह अंतिम यात्रा पर निकल गए।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में लें। पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन