Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सिनेमा पर लिखी पुस्तक के लिए मनोज भावुक बेस्ट राइटर अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ | इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2025’ में सुप्रसिद्ध लेखक मनोज भावुक को वर्ष 2024 में प्रकाशित उनकी भोजपुरी किताब ”भोजपुरी सिनेमा के संसार” के लिए ‘बेस्ट राइटर अवार्ड ‘ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। इस दौरान मनोज भावुक ने अपने भाषण में कहा कि यह किताब 30 वर्षों की तपस्या का प्रतिफल है।

इस पुस्तक में 1931 से लेकर अब तक के इतिहास को सहेजा गया है। अमिताभ बच्चन, सुजीत कुमार, राकेश पांडेय, कुणाल सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी जैसी सिने-हस्तियों के साक्षात्कार शामिल हैं, भोजपुरी सिनेमा की चुनौतियों, संभावनाओं, बिजनेस और भविष्य पर खुलकर लिखा गया है। साथ ही ओटीटी, भोजपुरी वेबसिरिज, टेलीफिल्म, सीरियल पर भी प्रकाश डाला गया है। यह भोजपुरी सिनेमा पर भोजपुरी भाषा में पहली किताब है।

इससे पहले भी मनोज भावुक को फिल्मफेयर व फेमिना द्वारा सम्मानित किया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन