Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार मनोज झा यूट्यूब पर ले आए ‘न्यूज़ ब्रेकर’

मनोज झा-

डिजिटल दुनिया, खासकर यूट्यूब पर इन दिनों चैनलों की बाढ़-सी आई हुई है। इस भीड़ में कथ्य, तथ्य और इनका सत्य क्या है, इन पर धुंधलका ही छाया रहता है।

द न्यूज ब्रेकर बेशक इसी भीड़ के बीच एक नया नाम है, लेकिन आप सुधी दर्शकों से यह मेरा वादा है कि इस मंच पर बिना लाग-लपेट के आपका सत्यता और साफगोई से साक्षात्कार होगा। भले ही बातें कड़वी लग सकती हों, लेकिन वो होंगी खरी-खरी।

कलम के जरिये प्रिंट माध्यम में करीब ढाई दशक तक सत्यान्वेषण के बाद अब इस डिजिटल मंच पर भी यह प्रयास रहेगा कि ठहरे पानी में एक पत्थर फेंका जाए, जड़वत सोच और सिस्टम को थोड़ा हिलाया-डुलाया जाए।

आशा है कि मेरे इस प्रयास और पहल को आपलोगों का अथाह प्यार व समर्थन मिलेगा। मुझे आपलोगों की प्रतिक्रिया और सुझावों की प्रतीक्षा रहेगी। यदि प्रयास सार्थक लगे तो वीडियो को लाइक और सब्सक्राइब करने का भी कष्ट करेंगे।

देखें यह वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन