Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बागी MLA मनोज पांडे तो धनकुबेर हैं, पूर्व IPS ने की विजिलेंस जांच की मांग

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल गृहमंत्री अमित शाह की रायबरेली के ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे के आवास पर जाने के समय की उनके आवास के अंदर की तस्वीरें मुख्य सचिव तथा विजिलेंस विभाग को भेजकर इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है.

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मनोज पांडे के विरुद्ध वर्ष 2019 में गोपनीय विजिलेंस जांच हुई, जिसके आधार पर फरवरी 2021 में खुली जांच शुरू हुई.

उन्होंने कहा कि कल मनोज पांडे के आवास की जो तस्वीर सामने आई है, उनसे प्रथम दृष्टया उस आवास पर भारी धन के व्यय की बात दिखती है.

अतः उन्होंने इस जांच में उनके आवास पर हुए व्यय के तथ्य को नियमानुसार समाहित कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

अनिल यादव-
रायबरेली में आज विधायक मनोज पांडे के घर अमित शाह पधारे थे, इसी बहाने आज दुनिया ने मनोज पांडे का घर देखा. राम और राष्ट्र की बात करने वाले विधायक मनोज पांडे धनकुबेर हैं. दुनिया को तो आज पता चला.

सुशील दुबे-
रायबरेली यूपी से कई बार के एमएलए हैं मनोज पाण्डेय जी, जिस नेता ने इनको अरब पति बना दिया उनको पहाड़ी टोपी छोड़ निकल भागे. आज इनके महल में अमित शाह पधारे थे तो क्या इस ब्राह्मण नेता ने, देवरिया के दुबे, सुल्तानपुर के डॉ तिवारी कानपुर देहात के केजी दीक्षित जी की झोपडी? आदि आदि ब्राह्मणों परिवारों की बात की, या केवल अटैची और केवट की तरह चरण लिये….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन