Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

वरिष्ठ पत्रकार मनोज वार्ष्णेय ने इन हालातों से जूझते हुए छोड़ा दैनिक नवज्योति अख़बार

राजस्थान से निकलने वाले दैनिक नवज्योति अखबार से सूचना है कि वरिष्ठ पत्रकार मनोज वार्ष्णेय ने संस्थान छोड़ दिया है. वह यहां पिछले 22 वर्षों से फीचर एडिटर के पद पर जयपुर संस्करण में कार्यरत थे.

इनपुट है कि अपने 36 साल के करियर में मनोज जी को सबसे ज्यादा दैनिक नवज्योति में परेशानियों का सामना करना पड़ा.

वर्ष 1988 में पत्रकारिता स्टार्ट करने वाले मनोज दैनिक जागरण, स्वतंत्र चेतना, स्वतंत्र भारत, डेट लाईन, दैनिक भास्कर, करंट न्यूज, भास्कर टीवी जैसे संस्थानों में कार्यरत रह चुके हैं.

उन्हें करीब से जानने वालों ने भड़ास को बताया कि बीते करीब तीन वर्षों से उनकी जिंदगी गड्ढों भरे सड़क पर चलने जैसी बीत रही थी, बावजूद इसके उन्होंने नौकरी नहीं छोड़ी, सिर्फ इसलिए कि इस उम्र में कहां जाएंगे?

बताया तो यहां तक जा रहा है कि दैनिक नवज्योति में आने के बाद उन्हें ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थॉयराइड, प्रोस्टेट, किडनी स्टोन के साथ जीना सीख लिया. कुल मिलाकर 56 वर्षीय मनोज जी ने बेहद दयनीय स्थिति में मजबूर और परेशान होकर अखबार छोड़ने जैसा कदम उठाया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन