Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मंत्रालय पत्रकार संघ में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत कौन किस पद पर विजयी हुआ? देखें रिजल्ट

हाराष्ट्र में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के सर्वोच्च संगठन मंत्रालय पत्रकार संघ (मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ) के द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। जिसके अनुसार दैनिक पुढारी अखबार के दिलीप सपाटे अध्यक्ष (124 वोट), इंडियन एक्सप्रेस अखबार के आलोक देशपांडे उपाध्यक्ष (80 वोट) और लोकमत अखबार के दीपक भातुसे महासचिव (95 वोट) पद पर विजयी हुए हैं।

वहीं दैनिक भास्कर ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। श्री यादव मंत्रालय में हुए चुनाव प्रक्रिया के तहत 101 पत्रकारों का वोट पाकर कोषाध्यक्ष चुने गये।

मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ के द्विवार्षिक चुनाव में 5 कार्यकारिणी सदस्य भी चुनाव प्रक्रिया के तहत चुने गये हैं। जिसमें मनोज दुबे (104 वोट), सुजित महामुलकर (102 वोट), खंडूराज गायकवाड (100 वोट), प्रशांत बारसिंग (91 वोट) और राजन शेलार (87 वोट) शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस नयी कार्यकारिणी का कार्यकाल 2025 से 31 जनवरी 2027 तक रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन