Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मंत्री आवास पर पत्रकार से अभद्रता और गैर नियुक्ति पद कब्जाए अनुराग दुबे के मामले ने पकड़ा तूल!

त्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के बंगले पर पत्रकार मनोज सिंह से अभद्रता करना और बगैर नियुक्ति के बंगले पर जमे कर्मचारी अनुराग दुबे के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अनुराग दुबे के आचरण की शिकायत मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से की गई है। उन्होंने अनुराग दुबे पर एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।

भड़ास4मीडिया को पत्रकार मनोज सिंह ने बताया कि, “हफ्ते भर पहले मंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास पर गया था, लेकिन मंत्रीजी बंगले पर मौजूद नहीं थे। मंत्री जी के बारे में पता करने के लिए बंगले में बनी केबिन में चले गए। वहां मौजूद अनुराग दुबे से पत्रकार ने मंत्रीजी के बारे में पूछा और कमरे में बैठने के लिए कुर्सी मंगवाने का आग्रह किया, जिस पर अनुराग दुबे भड़कते हुए कहा कि बाहर से जाकर कुर्सी लेकर आओ और बैठो। इस पर मनोज सिंह ने कहा कि मंत्री के बंगले पर पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है। इस पर अनुराग दुबे ने मनोज सिंह को गाली देते हुए कहा कि तुम्हारे जैसे पत्रकार बहुत आते है। इसके बाद पत्रकार मनोज सिंह ने मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर शिकायत की थी।”

इसके अलावा पत्रकार ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से अनुराग दुबे की शासकीय बंगले में नियुक्ति को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में मंत्री ने बताया कि, “कुछ समय के लिए इन्हें आयुष्मान कार्ड योजना में जनता को हो रही समस्याओं के लिए रखा गया था, लेकिन नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है।”

स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि अनुराग दुबे शासकीय बंगले के अंदर एक केबिन को कब्जा कर रखे हैं तो इस पर मंत्री ने आश्चर्य जाहिर किया और तत्काल पता लगाकर उचित कारवाही का आश्वासन दिया।

आयुष्मान की समस्या हो चुकी है समाप्त
जानकार सूत्रों की मानें तो आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों की बकाया राशि और मंत्री आवास पर आने वाले पीड़ितों की सुविधा के लिए अनुराग दुबे को मंत्री आवास बुलाया गया था। लेकिन अब मरीजों और अस्पताल की समाप्त समाप्त हो गई है। लेकिन अनुराग दुबे बीजेपी के संगठन में अपनी पकड़ का फायदा उठा रहे हैं और मंत्री बंगले पर जमे है। ऐसे में मंत्री बंगले पर अनुराग दुबे द्वारा पत्रकार और आने वाले लोगों से अभद्रता और गाली गलौज का सिलसिला रूकना कठिन होगा।

रिलेटेड ख़बर..

स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर बगैर आदेश के नौकरी पर कब्जा जमाए है अनुराग दुबे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन