Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वीडियो शूट कर रहे मातृभूमि टीवी के पत्रकार पर हाथियों ने बोला धावा, मौत!

केरल से एक टीवी पत्रकार की मृत्यु हो जाने की खबर सामने आई है. पत्रकार की मौत तब हुई जब वह हाथियों के एक झुण्ड की कवरेज कर रहा था, इसी दौरान हाथियों ने उसपर हमला बोल दिया.

पत्रकार का नाम एवी मुकेश बताया जा रहा है जो मातृभूमि ट्वी न्यूज़ चैनल के लिए काम कर रहे थे. 34 वर्षीय मुकेश पलक्कड़ के कोटेकक्ड़ स्थित वन झेत्र में हाथियों का वीडियो शूट करने गए थे.

वीडियो शूट करने के दौरान पत्रकार का पैर फिसल गया, जिससे हाथी उत्तेजित हो गए और पत्रकार पर अटैक कर दिया. वन विभाग की टीम ने जानकारी होते ही मुकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई.

पत्रकार के निधन पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री एके ससींद्रन ने खेद प्रगट किया है. उन्होंने कहा कि, “इस दुखद घटना से हम सभी दुखी हैं.”

बता दें कि एवी मुकेश लंबे समय से टीवी चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो में काम कर रहे थे. पिछले साल ही उनका ट्रांसफर पलक्कड़ ब्यूरो में किया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन