Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मथुरा कांड को लेकर डिप्टी सीएम से मिले भड़ास एडिटर यशवंत, बृजेश पाठक ने कसे एसएसपी और सीएमओ के पेंच!

श्याम मीरा सिंह-

आप सबके ट्वीट्स और प्रयासों के कारण मथुरा का मामला UP सरकार के संज्ञान में आ गया है। आपके प्रयासों के कारण अभी मुझे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) जी का कॉल आया।

पिछले 6 दिन से मथुरा के पीड़ित गरीब किसान का मेडिकल नहीं होने दिया जा रहा। जिसे अडिंग चौकी इंचार्ज- कपिल ने थाने बुलाकर इसलिए पीटा और निजी अंगों पर हमला किया क्योंकि उस गरीब किसान ने दरोगा की शिकायत CM पोर्टल पर कर दी थी।

इस मामले की शिकायत मेरे मित्र और पत्रकार यशवंत सिंह (Yashwant Singh) जी ने उप मुख्यमंत्री जी से की। और बताया कि किस तरह मथुरा के अधिकारी पीड़ित का मेडिकल भी नहीं होने दे रहे।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जी से भड़ास एडिटर यशवंत की मुलाक़ात

मामला संज्ञान में आने पर उप मुख्यमंत्री जी ब्रजेश पाठक जी ने मुझसे कॉल पर बात की। और एक्शन लेने का आश्वासन दिया। तुरंत ही उप मुख्यमंत्री जी ने SSP Mathura और CMO दोनों को कॉल करके नाराजगी जताई। और लापरवाही के लिए डाँटा। साथ ही मथुरा के अधिकारियों को ग़रीब किसान का तत्काल मेडिकल करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देख रहे हैं।

अब शायद इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो सके। अगर अब भी मथुरा SSP- श्लोक कुमार और SP रूरल (जाँच अधिकारी) इस मामले को लोकल लेवल पर ही मैनेज कर लें तो उत्तर प्रदेश का भगवान ही मालिक है। आगे जो भी सूचना आएंगी मैं आपसे साझा करता रहूँगा। क्या गड़बड़ हुई क्या एक्शन हुआ सब आपको सूचित कर दूँगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी की संवेदनाएं और तत्परता प्रशंसनीय है। ऐसे कार्य जनता में विश्वास पैदा करते हैं और पुलिस जैसी ताकतवर संस्था को कुछ नियंत्रित करते हैं। मामला संज्ञान में लेने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी का बहुत बहुत आभार.

मूल खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. निर्भय नारायण गुप्त

    August 1, 2025 at 1:21 pm

    बहुत ही दुःखद स्थिति है।

  2. Manoj Pathak

    August 2, 2025 at 4:03 pm

    हर प्रदेश की सरकारों का यही ।
    छोड़ रखा ममता सी तबाही को देश की भोली भाली जनता को बर्बादी की कगार।

    सट्टा जुआ शराब शबाब हशीश चरस गांजा स्मैक बिकता हर राज हर गली-मोहल्ले जिहादी पनप रहा।
    शरीफ लुट रहा।
    मांसाहार खुले में बिक रहा।
    अधिकतर जिम्मेदार प्रशासनिक हल्कों में सिर्फ मोबाइल देखनें की तनख्वाह बांट रहा।
    रिश्वतखोरौं की पौ-बारह।
    कानून सिर्फ शरीफ, भोली जनता,बैवकूफ आम आदमी
    ✍️प्रहरी राष्ट्र चिंतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन