Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

एमडीएच और एवरेस्ट मसाले के चार उत्पादों में मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व

मडीएच मसाले और एवरेस्ट मसाले ब्रांड के चार उत्पादों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिलने की बात सामने आई है. इन उत्पादों की जांच हांगकांग के खाद्य नियामक प्राधिकरण, सेंटर फॉर फूड सेफ्टी की रिपोर्ट में सामने आई है.

हांगकांग की सेंटर फॉर फूड सेफ्टी नियामक ने पाया कि, एमडीएच के तीन उत्पाद- मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला पाउडर और करी पाउडर के अलावा एवरेस्ट मसाले का एक उत्पाद- एवरेस्ट फिश करी मसाला में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड होता है, जो एक समूह-1 कार्सिनोजेन है.

संस्था ने 5 अप्रैल को अपने बयान में कहा, खाद्य और पर्यावरण स्वच्छता विभाग के खाद्य सुरक्षा केंद्र (सीएफएस) ने प्रीपैकेज्ड मसाला मिश्रण उत्पादों के नमूनों में कीटनाशक, एथिलीन ऑक्साइड पाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, सीएफएस ने कहा कि जनता को प्रभावित करने वाले उत्पादों का उपभोग नहीं करना चाहिए. इसका उपयोग और बिक्री तुरंत बंद कर देना चाहिए.

बता दें कि भारत मसाला उत्पादन, उपभोग और निर्यात में अग्रणी देश है. चूँकी मसाला भोजन का अभिन्न अंग है इसलिए उन्हें वैश्विक खाद्य नियामकों की कड़ी जाँच का सामना करना पड़ता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन