Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दूरदर्शन के कंसल्टिंग एडिटर रहमतुल्लाह की किताब ‘मीडिया और जनसंचार’ का हुआ विमोचन

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन न्यूज़ के कंसल्टिंग एडिटर डॉ एम रहमतुल्लाह की पुस्तक ‘मीडिया और जनसंचार’ का विमोचन नेशनल बुक ट्रस्ट की डायरेक्टर प्रो. रीता चौधरी ने किया। भावना प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन करते हुए प्रो रीता चौधरी ने कहा कि मीडिया पर अच्छी पुस्तकों की काफ़ी डिमांड है। आशा है कि डॉ रहमतुल्लाह की ये पुस्तक मीडिया के शिक्षकों एवं छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और मीडिया जगत में सराही जाएगी।

इस अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ रहमतुल्लाह ने कहा कि वो आज ‘विश्व हिन्दी दिवस’ पर अपनी चौथी एवं हिन्दी में लिखी प्रथम पुस्तक पाठकों को समर्पित करते हुए हर्ष का अनुभव कर रहे हैं। उम्मीद है कि ये पुस्तक पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुमूल्य साबित होगी। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मॉस काम्यूनिकेशन के डायरेक्टर जेनरल केजी सुरेश ने इस पुस्तक के लिए प्रस्तावनाएं लिखी हैं।

इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय में समाजशास्‍त्र के अध्‍यापक प्रो. आनंद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार श्री निविड़ शिवपुत्र, श्री विजयेन्द्र, श्री महेंद्र मिश्र, श्री अरविंद कुमार सिंह, डॉ सविता झा, श्री आशीष झा, डॉ स्वाति कुमारी (डीयू), प्रकाशक श्री नीरज मित्तल, डॉ सरोज कुमारी (डीयू), श्री सुधांशु गुप्त, डॉ अनुज, श्री शाहिद अनवर, श्री आतिफ़ रहमानी समेत बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन