Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भुक्खड़ और मुनाफाखोर मीडिया पहले भी चला चुका है इन हस्तियों के मरने की झूठी खबर!

अनिल जैन-

भुक्खड़ और मुनाफाखोर मीडिया पूरी तरह आदमखोर बन चुका है। वह युद्ध और दंगे कराने के लिए नफरत और अफवाहें तो फैलाता ही है, सनसनी फैलाने के लिए अक्सर समाज के जाने माने लोगों के मरने की अफवाह भी उड़ा देता है।

दो दिन पहले तमाम टीवी चैनलों ने बीते जमाने के मशहूर अभिनेता धमेंद्र की मौत की खबर चला दी। उन खबरों पर भरोसा करते हुए गीतकार जावेद अख्तर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई लोगों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि भी दे दी। निधन की खबर प्रसारित होने के कुछ ही देर बाद धर्मेंद्र के परिवारजनों ने मीडिया के प्रति नाराजगी जताते हुए इस खबर को गलत बताया।

किसी जीवित व्यक्ति के मरने की खबर प्रसारित करने का यह पहला या अकेला मामला नहीं है। पिछले साल 16 दिसंबर को मशहूर तबला नवाज़ उस्ताद जाकिर हुसैन के बारे में भी तमाम टीवी चैनलों, अखबारों और समाचार एजेंसियों ने और यहां तक कि भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट ने भी उनके मरने की खबर चला दी थी, जबकि उस्ताद का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिन बाद उनका निधन हुआ था।

इससे पहले 10 अक्टूबर 2023 को तमाम टीवी चैनलों ने नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमर्त्य सेन को भी जीते जी मार दिया था। सुखद है कि प्रोफेसर अमर्त्य सेन स्वास्थ्य संबंघित छोटी-मोटी समस्याओं के साथ अभी भी अपनी नियमित दिनचर्या में व्यस्त हैं।

इसके अलावा पूर्व में आदमखोर और रक्तपिपासु मीडिया अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ आदि के मरने की झूठी खबरें भी चला चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन