Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

मृदुल शर्मा, जितेंद्र शर्मा और स्वाति खुराना के बारे में गुड न्यूज़, गृहा अतुल ने छोड़ा ये चैनल!

मृदुल शर्मा टीम के साथ रिपब्लिक भारत से टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे, जितेंद्र शर्मा फिर महुआ खबर के प्रधान संपादक बने, गृहा अतुल ने CNN-News18 छोड़ा और स्वाति खुराना ZEE5 से जुड़ीं।

रिपब्लिक भारत के प्राइम टाइम एंकर मृदुल शर्मा ने चैनल को अलविदा कह दिया है और अपनी टीम के साथ टाइम्स नाउ नवभारत पहुंच गए हैं, जहां वे प्राइम टाइम शो में नजर आएंगे। रिपब्लिक भारत पर वे ‘ये भारत की बात है’ शो होस्ट करते थे। उनके साथ प्रोड्यूसर मृत्युंजय सिंह और योगेन्द्र यादव ने भी रिपब्लिक भारत छोड़कर टाइम्स नाउ नवभारत जॉइन किया है, जबकि प्रोडक्शन टीम से अवि गोयल और देवर्षी भी टीम मृदुल का हिस्सा बने हैं। मृत्युंजय इससे पहले ज़ी न्यूज़ और नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं और रिपब्लिक भारत में रात 9 बजे की टीम में थे। मृदुल शर्मा रिपब्लिक भारत से पहले ज़ी मीडिया के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा एक बार फिर नोएडा से चलने वाले न्यूज़ चैनल ‘महुआ खबर’ के प्रधान संपादक नियुक्त हुए हैं। इससे पहले वे जनतंत्र टीवी में प्रधान संपादक और उससे पहले आईटीवी नेटवर्क में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर थे। हरियाणा के हिसार के रहने वाले जितेंद्र दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया से की थी और 2024 में वहां से अलग होते समय वे ज़ी न्यूज़ में दिल्ली ब्यूरो के एडिटर और क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन विभाग के प्रमुख थे।

अंग्रेजी न्यूज़ चैनल CNN-News18 की एंकर गृहा अतुल ने करीब चार साल बाद चैनल छोड़ दिया है। आखिरी दिन उन्होंने लाइव शो के दौरान ही दर्शकों से विदा ली। LinkedIn पर साझा पोस्ट में उन्होंने चैनल में बिताए वर्षों, अनगिनत बुलेटिन और न्यूज़रूम टीम को याद करते हुए सहकर्मियों और दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अगले सफर से पहले वे कुछ समय आराम करना चाहती हैं। अपनी नई पारी के बारे में उन्होंने अभी कुछ नहीं बताया है।

स्वाति खुराना ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर नई पारी शुरू की है। इसकी जानकारी उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए दी। ZEE5 से पहले वे तीन साल से ज्यादा समय तक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म इनशॉर्ट्स (Inshorts) में सीनियर मैनेजर-डिजिटल पार्टनरशिप्स के रूप में काम कर रही थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास