Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

21 और 22 मार्च की डेट नोट कर लें, आजमगढ़ में होगा ‘मीडिया समग्र मंथन-2020’, देखें वक्ताओं की लिस्ट

आयोजन के बारे में आजमगढ़ की स्थानीय मीडिया को जानकारी देते आयोजन समिति के सम्मानित सदस्य.

हर दो वर्ष पर आयोजित होने वाला मीडिया, साहित्य, और संस्कृति का महाकुम्भ ‘‘मीडिया समग्र मंथन-2020’’ इस बार 21-22 मार्च को आजमगढ़ के नेहरूहाल में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक चेतना सम्पन्न शख्सियतों का समागम होने जा रहा है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तराखड आदि राज्यों से वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों के आने का कार्यक्रम सुनिश्चित हो चुका है।

संवाद मंथन और सम्मान के अद्भुत मंच पर विचारों का समुद्र मंथन होने जा रहा है। जहां पर समाज के विभिन्न विषयों, परिवेशों और परिस्थितियों तथा देश काल की समस्याओं पर संवाद और मंथन होगा। कार्यक्रम में वर्तमान समय के विभिन्न क्षेत्रों के सवालों को उठाने और उसको संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में बढ़ने का प्रयास भी किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयरियां अंतिम रूप में हैं। जिसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दे रही है। पूर्वांचल ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का यह राष्ट्रीय आयोजन अपने गंभीरता और विषय संदर्भ को लेकर देश और दुनिया में एक पहचान बना चुका है। हर दो वर्ष में बौद्धिक और वैचारिक लोगों का तमसा के तट पर समागम एक अद्भुत, अद्वितीय एवं दुर्लभ पलों का साक्षी बनता है।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से-पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर (संस्थापक- माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल), राजेश बादल (वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली), रघु ठाकुर (वरिष्ठ गांधीवादी-समाजवादी, भोपाल), अरविंद मोहन (वरिष्ठ पत्रकार-दिल्ली), जयशंकर गुप्त (सदस्य-भारतीय प्रेस परिषद, दिल्ली), विनोद अग्निहोत्री (वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली), श्री विजय नारायण (वरिष्ठ समाजवादी विचारक, वाराणसी), श्री राहुल देव (वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली), आशुतोष शुक्ल (राज्य संपादक-दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश), डा०मंगला अनुजा (निदेशक-माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल), उदयप्रताप सिंह- (चेयरमैन-हिन्दुस्तानी एकेडेमी इलाहाबाद), हरिकेश सिंह-(कुलपति-जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा), गोपाल जी राय-(सहायक निदेशक-सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली), हेमेंद्र सिंह तोमर-(न्यूज एंकर-दूरदर्शन लखनऊ), अजीत अंजुम (वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली), अपूर्व जोशी (संपादक-पाखी, दिल्ली), गिरीश पंकज (वरिष्ठ साहित्यकार, रायपुर), एम० वेंकटेश्वर (वरिष्ठ साहित्यकार हैदराबाद), मनोज मिश्रा (कोलकाता), संजय सिंह (दिल्ली), पूण्य प्रसून वाजपेयी (वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली), यशवंत सिंह (भड़ास 4 मीडिया, नई दिल्ली), धनंजय चोपड़ा (कोआर्डिनेटर- सेंटर फॉर इंडिया स्टडीज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद), डॉ कायनात कॉजी (सोलो ट्रैवेलर पत्रकार, ब्लॉगर, नई दिल्ली), डॉ अंजना सिंह सेंगर (साहित्यकार एवं कवयित्री, नई दिल्ली), डॉ सुनीता (सहायक प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली), चंदन तिवारी (लोक गायिका बोकारो, झारखंड), डॉ आनंद प्रधान (प्राध्यापक, आई.आई.एम.सी. नई दिल्ली), कुमार पंकज (वरिष्ठ पत्रकार,ब्यूरो प्रमुख-देशबंधु, नई दिल्ली), सुश्री सत्या सिंह (पूर्व पुलिस अधिकारी, सोशल एक्टिविस्ट, लखनऊ), शोभा अक्षर (सहायक संपादक-पाखी, नई दिल्ली), पंकज प्रसून (व्यंग्य कथाकार, नई दिल्ली), आदि अतिथिगण हैं।

Advertisement. Scroll to continue reading.

इन नामचीन शख्सियतों के साथ मीडिया, साहित्य संस्कृति जैसे विषयों पर संवाद-मंथन-सम्मान का कार्यक्रम दो दिन के छः सत्रों में होना है।

प्रथम दिवस – 21 मार्च, 2020 दिन-शनिवार

  1. 21 मार्च को प्रथम सत्र का उद्घाटन 11 बजे स्वस्तिवाचन एवं दीप प्रज्जवलन से होगा, जिसमें ‘‘आपबीती विशेषांक’’ का लोकार्पण एवं संवाद का क्रम 1 बजे तक चलेगा।
  2. अपरान्ह में भोजनावकाशोपरांत दिन का दूसरा सत्र 2 बजे से आरंभ होकर जिज्ञासा-समाधान सत्र के रूप में सायं 5 बजे तक चलेगा। जिसमें समकालीन साहित्य एवं पत्रकारिता से जुड़े समीचीन प्रश्न होंगे। प्रश्नकर्ता पत्रकारिता के मेधावी छात्र एवं नव साहित्यकार भी होंगे। इस सत्र में राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय अयोध्या, बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, महात्मा गांधी विद्यापीठ वाराणसी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि में अध्यनरत् छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे।
  3. सायंकालीन अल्पाहार के उपरांत प्रथम दिवस का अंतिम सत्र सायं 7 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक चलेगा। यह सत्र सांस्कृतिक संध्या के रूप में लोक गायन को समर्पित है। इस सत्र में लोक गायिका चंदन तिवारी की विशेष प्रस्तुति होगी।
    द्वितीय दिवस – 22 मार्च, 2020 दिन-रविवार
  4. 22 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे द्वितीय दिवस का प्रथम-सत्र प्रारंभ होगा। यह मीडिया समग्र मंथन का “संवाद एवं मंथन-सत्र” होगा। इस सत्र में देश के कोने-कोने से पधारे हुए सरस्वती के वरद-पुत्रों द्वारा पत्रकारिता और साहित्य के समकालीन विषयों पर मंथन किया जाएगा। सत्र का समापन 01 बजे अपरान्ह होगा।
  5. भोजनावकाश के उपरांत दूसरे सत्र “सम्मान-सत्र” का आरंभ 1ः30 बजे होगा। इस सत्र में पूर्वांचल के विशिष्ट व्यक्तियों के नाम पर अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले साहित्यकारों, पत्रकारों, सामाजिक-कार्यकर्ताओं एवं जन सरोकारों से संबंधित वर्तमान को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सत्र का समापन सायं 05 बजे होगा। सम्मान-सत्र में दिए जाने वाले सम्मान के नाम निम्न हैं-

क) महा.पंडित राहुल सांकृत्यायन स्मृति साहित्य सम्मान-2020

ख) मुखराम सिंह स्मृति पत्रकारिता सम्मान-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

ग) गुंजेश्वरी प्रसाद स्मृति पत्रकारिता सम्मान-2020

घ) भगवत शरण उपाध्याय स्मृति साहित्य सम्मान-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

च) विवेकी राय स्मृति साहित्य सम्मान-2020

छ) सुरेन्द्र प्रताप सिंह स्मृति टी.वी.पत्रकारिता सम्मान-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

ज) विजय शंकर वाजपेयी स्मृति पत्रकारिता सम्मान-2020

झ) शार्प रिपोर्टर लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

ट) शार्प रिपोर्टर युवा पत्रकारिता सम्मान-2020

ठ) कैफ़ी आज़मी स्मृति अदबी सम्मान-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

ड) स्व.बालेश्वर लाल स्मृति ग्रामीण पत्रकारिता सम्मान-2020

ढ) लोक कवि बिसराम विरही स्मृति लोक साहित्य सम्मान-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

त) दशरथ मांझी स्मृति सामाजिक सेवा सम्मापन-2020

थ) वेब मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

द) अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ स्मृति साहित्य सम्मान -2020

ध) ‘शार्प रिपोर्टर’ सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड-2020

Advertisement. Scroll to continue reading.

सायं कालीन स्वल्पाहार के बाद दूसरे दिन का अंतिम सत्र “कवि सम्मेलन” को समर्पित है। इस सत्र में सायं 7 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा जिसमें राष्ट्रीय एवं स्थानीय कवियों एवं शायरों की उपस्थिति होगी।

कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रेसवार्ता में दी गई जिसमें वरिष्ठ समाजवादी विचारक विजय नारायण, कार्यक्रम संयोजक अरविन्द सिंह, महेन्द्र सिंह, आशुतोष द्विवेदी, वसीम अकरम, अभिषेक सिंह नीरज, एसके दत्ता आदि मौजूद रहे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

दिनांक- 12.03.2020

आयोजन समिति
मीडिया समग्र मंथन-2020,
आजमगढ़।
8318012069

Advertisement. Scroll to continue reading.

प्रेस विज्ञप्ति

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement