Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

Mediaverse 2024 : एक मंच पर जुटे मीडिया जगत के 20 दिग्गज, देखें तस्वीरें

शिल्पी झा-

Mediaverse 2024 कई मायनों में मील का पत्थर साबित हुआ। तीन महीने पहले जब मानव रचना में बतौर डीन ज्वाइन किया था तो रडार पर भी नहीं था कि इतनी जल्दी ऐसा कुछ करना है। एक मीटिंग में चर्चा हुई और तय किया कि मीडिया में इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच की खाई को पाटने के लिए एक अच्छे मंच की कमी है जहाँ राजनीति और ध्रुवीकरण से दूर ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा हो।

“Media of the Future: Digital Disruptions and Beyond” थीम उसी दिन तय हुआ और हम सब अपने काम पर लग गए। छोटी सी टीम के साथ छह हफ़्तों में दिन रात की मेहनत के बाद मीडिया जगत के बीस दिग्गजों को एक मंच पर जुटाने पाने का गुरुतर भार और पूरी यूनिवर्सिटी के सहयोग से उस ज़िम्मेदारी को पूरा कर पाने का संतोष।

हरिवंश जी को सुनना मुकम्मल किताब पढ़ लेने जैसा है। इतनी तैयारी और शोध के साथ मंच पर उतरे कि पैंतालीस मिनट तक बिना किसी आवाज़ के सब उनको सुनते रहे। सेवंती नायनन जी अब ज़्यादा आयोजनों में नहीं जाती, लेकिन हमारे अनुरोध पर आईं।

उनके साथ आए मौजूदा डिजीटल न्यूज़रूम के दिग्गज, तकनीक और कंटेट के प्रयोग से मीडिया इंडस्ट्री की शक्ल-ओ-सूरत बदल देने वाले Disruptors और किसी भी सूरत में एथिक्स पर समझौता नहीं करने वाले Influencer।

हासिल ये रहा कि बीस मेहमानों में हर कोई वक्त से आधा घंटा पहले पहुँचा, दूसरों को पूरे मनोयोग से सुना और मुस्कुरा कर दोबारा आने का वादा किया। हासिल ये भी रहा कि अब इन सबके साथ मिलकर डिजीटल पत्रकारों की नई पौध को तैयार करने का काम शुरू करना है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन