Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मीतू जैन न्यूज नेशन में एक्जीक्यूटिव एडिटर बनीं

आउटलुक के संपादक पद से कृष्ण प्रसाद को बर्खास्त किए जाने के बाद नौकरी छोड़ने वाली मीतू जैन ने नई पारी की शुरुआत न्यूज नेशन चैनल के साथ की है. वे यहां एक्जीक्यूटिव एडिटर बनी हैं. मीतू के पास इंडिया टुडे टीवी में सीनियर एडिटर बनने का भी आफर था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. मीतू ने आउटलुक के अपने एक साल के कार्यकाल में कई बड़ी स्टोरीज ब्रेक की जिनमें एस्सार टेप्स, डोवाल इंटरव्यू, चीन में बन रही सरदार पटेल की प्रतिमा आदि प्रमुख हैं. मीतू को 2जी गर्ल के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने 2जी स्कैम के कई खुलासे किए थे.

मीतू जैन को टाइम्स नाऊ उस समय छोड़ना पड़ा था जब प्रशांत भूषण ने मीतू जैन समेत कई पत्रकारों पर एस्सार ग्रुप के पक्ष में स्टोरीज लिखने का आरोप लगाया था. यह आरोप प्रणय राय, बरखा दत्त, राजदीप सरदेसाई पर भी लगा. मीतू एक मात्र पत्रकार हैं जिनने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रशांत भूषण को चुनौती दी कि वह कोई एक स्टोरी दिखा दें जिसमें एस्सार ग्रुप का फेवर किया गया हो. मीतू जैन की याचिका सलमान खुर्शीद की तरफ से दायर की गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pawan sharma

    September 17, 2016 at 7:54 am

    सच किसी से डरता नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन