Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंग्रेजी चैनल मिरर नाउ की वापसी, इस नई रणनीति से टिकेगा या फिर बंद होगा?

नई दिल्ली। टाइम्स नेटवर्क ने अपने अंग्रेजी न्यूज चैनल मिरर नाउ (Mirror Now) को नए स्वरूप और नई रणनीति के साथ फिर से लॉन्च किया है। चैनल को अब पारंपरिक न्यूज फॉर्मेट से आगे बढ़ाकर “न्यूज प्लस लाइफस्टाइल” प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य 22 से 40 वर्ष आयु वर्ग के शहरी दर्शक हैं।

नेटवर्क ने चैनल की नई टैगलाइन “One Channel. World of News” तय की है। कंपनी का कहना है कि नया मिरर नाउ उन दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो खबरों के साथ-साथ बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन, संस्कृति और सोशल ट्रेंड्स में भी रुचि रखते हैं।

टाइम्स नेटवर्क के मुताबिक चैनल अब टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर समान रूप से फोकस करेगा। युवा पेशेवरों, स्टार्टअप उद्यमियों, कंटेंट क्रिएटर्स और शहरी उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए एंकरों के साथ डिजिटल क्रिएटर्स की भी मदद ली जाएगी, ताकि चर्चाएं टीवी स्क्रीन से आगे सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकें।

चैनल के प्राइम टाइम लाइनअप में रात 9 बजे “द अर्बन डिबेट” की वापसी भी की गई है। इस शो को टाइम्स नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव एडिटर श्रेया धौंडियाल होस्ट करेंगी। नेटवर्क का दावा है कि यह कार्यक्रम शासन, नीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समाज से जुड़े मुद्दों पर गहन विश्लेषण और विविध दृष्टिकोण पेश करेगा।

मिरर नाउ का सफर 2017 में शुरू हुआ था, जब मैजिकब्रिक्स नाउ की जगह इस चैनल को लॉन्च किया गया था। उस समय चैनल ने खुद को नागरिक सुविधाओं, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली-पानी और शहरी समस्याओं पर केंद्रित अंग्रेजी न्यूज चैनल के रूप में स्थापित किया था। “द अर्बन डिबेट” भी उसी दौर में चैनल की पहचान बना था।

बाद में 2022 में चैनल ने अपनी ब्रांडिंग और विजुअल पहचान में बदलाव किया। वहीं मार्च 2025 में टाइम्स नेटवर्क ने अपने अंग्रेजी न्यूज पोर्टफोलियो के पुनर्गठन के तहत मिरर नाउ को टाइम्स नाउ के साथ मर्ज करने की घोषणा की थी। उस समय इसे संसाधनों के बेहतर उपयोग और अंग्रेजी न्यूज बाजार में टाइम्स नाउ की स्थिति मजबूत करने की रणनीति बताया गया था।

अब एक बार फिर मिरर नाउ को स्वतंत्र पहचान के साथ वापस लाया गया है। मीडिया विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बदलती दर्शक आदतों को देखते हुए उठाया गया है, जहां लोग खबरों के साथ-साथ एक्सप्लेनर, बिजनेस, टेक, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कंटेंट को एक ही मंच पर देखना पसंद कर रहे हैं।

टाइम्स नेटवर्क, टाइम्स ग्रुप का हिस्सा है और टाइम्स नाउ, ईटी नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत, ईटी नाउ स्वदेश समेत कई न्यूज और डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन