Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

एनडीटीवी के पत्रकार ने कांग्रेस विधायक पर लगाया धमकाने का आरोप

बलौदाबाजार : खबर दिखाने से नाराज विधायक द्वारा फोन पर पत्रकार को धमकाने का मामला सामने आया है. पत्रकार ने संबंधित थाने और पुलिस अधाक्षक से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उधर विधायक का कहना है कि उनकी छवि धूमिल की जा रही है, वह मानहानि का दावा करेंगे.

पत्रकार दीपेंद्र शुक्ला ने बताया कि विधायक की तरफ से 14 अगस्त को फोन कर उनकी खबर को लेकर धमकी दी गई है. दीपेंद्र एनडीटीवी के पत्रकार हैं, जिसमें बीते दिनों भाटपारा से विधायक इंद्र साव के एक प्रदर्शन को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी. उन्होंने बताया कि एक निजी जमीन के मामले में भाटपारा विधायक धरने पर बैठे थे. उन्होंने विधायक का ध्यान भाटपारा नगर की समस्या पर दिलाते हुए खबर प्रकाशित की थी. इससे नाराज होकर कांग्रेस विधायक ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है.

पत्रकार का कहना है कि विधायक द्वारा उसके फोन के व्हाट्सएप पर लगी डीपी से फोटो निकालकर कुछ लोग बलौदा बाजार में पत्रकार की खोजबीन भी कर रहे थे. इस बात की जानकारी मिलने पर पत्रकार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इलेक्ट्रॉनि मीडिया संघ बलौदा बाजार ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जहां कार्रवाई करने की मांग करते हुए पत्रकार दीपेंद्र शुक्ला की तरफ से आवेदन दिया गया.

वहीं, भाटपारा विधायक इंद्र साव ने इस तरह की घटना से इनकार किया है और कहा कि वह चार बार के पार्षद और अब विधायक बने हैं यह सब उनकी छवि को धुमिल करने का प्रयास है, वे मानहानि का दावा करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन