Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

विधायक राजेश्वर सिंह ने कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, देखें पत्र

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जलभराव, टूटी-फूटी सड़कों और ड्रेनेज की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नगर निगम और नगर विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल समीक्षा और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में कहा है कि नगर निगम और नगर विकास विभाग की लापरवाही के कारण राजधानीवासी हर साल भारी जलभराव, टूटी सड़कों और गंदगी की समस्या झेलते हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नालों की सफाई और सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति ही होती है। पहली ही बारिश में सड़कें धंस जाती हैं और नालियां ओवरफ्लो कर जाती हैं, जिससे बीमारियों का खतरा और नागरिकों की परेशानी बढ़ जाती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि—

  • नगर निगम और नगर विकास विभाग की कार्यप्रणाली की तुरंत समीक्षा कराई जाए।
  • एक उच्चस्तरीय मॉनिटरिंग समिति गठित हो, जो नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और ड्रेनेज सुधार कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर नजर रखे।
  • जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
  • लखनऊ के लिए दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन योजना बने, जिसमें आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक और जल निकासी का वैज्ञानिक आकलन शामिल हो।
  • समीक्षा समिति में स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है और यहां की स्थिति पूरे प्रदेश की छवि को प्रभावित करती है। इसलिए नगर निगम व विकास विभाग की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा और तत्काल सुधार बेहद आवश्यक है।


वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने एक्स पर यह चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा है-

यूपी के सबसे पॉवरफुल माने जाने वाले MLA राजेश्वर सिंह ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने नगर विकास विभाग की गड़बड़ियों को लेकर सीधा CM योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिख दी है।

राजेश्वर सिंह अब तक “बैकफ़ुट” से ही गेंद को बाउंड्री पार पहुँचाते आए हैं। उनका “फ़्रंट फुट” पर आकर खेलना चर्चा का विषय बना हुआ है!!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन