Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

SHO की कुर्सी पर विधायक, बगल में बैठे ACP और थाना प्रभारी! दिल्ली पुलिस के प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

दिल्ली के थाना मधु विहार की एक तस्वीर में बीजेपी विधायक रवि नेगी SHO की आधिकारिक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि ACP और थाना प्रभारी उनके बगल में बैठे हैं। इस पर दिल्ली पुलिस के प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

लेखक बिजेंदर कुमार

बिजेंदर कुमार-

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के थाना मधु विहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तस्वीर में बीजेपी विधायक रवि नेगी SHO की आधिकारिक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि ACP और थाना प्रभारी उनके बगल में बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला थाना मधु विहार में चल रहे जनसंवाद के दौरान का है।

थाना मधु विहार में SHO की कुर्सी पर विधायक रवि नेगी, पीछे दीवार पर Roll of S.H.O. बोर्ड

अब सवाल यह है कि जिस कुर्सी पर बैठकर SHO कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी निभाते हैं, उस कुर्सी पर किसी राजनीतिक जनप्रतिनिधि का बैठना क्या उचित है?

आखिर पुलिस विभाग के अपने नियम और मर्यादाएं क्या हैं? क्या किसी जनप्रतिनिधि के सामने पुलिस अधिकारियों की पदगत गरिमा और विभागीय प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया जा सकता है?

थाना मधु विहार में SHO की कुर्सी पर बैठे विधायक रवि नेगी, पास में बैठे पुलिस अधिकारी

जनता के मन में सवाल है कि अगर पुलिस थाने में ही पद और प्रोटोकॉल की मर्यादा स्पष्ट नहीं दिखाई देगी, तो आम नागरिक पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता और जवाबदेही की उम्मीद कैसे करेगा?

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट करना चाहिए कि क्या SHO की आधिकारिक कुर्सी पर किसी विधायक का बैठना विभागीय प्रोटोकॉल के अनुरूप है।

थाने में विधायक रवि नेगी के साथ बातचीत करते पुलिस अधिकारी

लेखक बिजेंदर कुमार आम आदमी पार्टी के नेता हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास